img-fluid

इस्राइल और लेबनान के बीच तीसरे दौर की वार्ता खत्म, अमेरिका बोला- सकारात्मक रही बैठक

May 15, 2026

वाशिंगटन। इस्राइल और लेबनान के बीच शांति वार्ता का तीसरा दौर पूरा हो गया है। गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय में तीसरे दौर की बातचीत आठ घंटे से अधिक समय तक चली। ‘जेरूसलम पोस्ट’ की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, यह बातचीत ‘उत्पादक और सकारात्मक’ रही। दोनों देशों के प्रतिनिधि आगे की चर्चा के लिए शुक्रवार को फिर मिलेंगे। अधिकारी ने कहा, बातचीत को आगे भी जारी रखा जाएगा और उम्मीद है कि आने वाले समय में और जानकारी साझा की जाएगी।

इन वार्ताओं में अमेरिका की मध्यस्थता का नेतृत्व अमेरिका के इस्राइल में राजदूत माइक हकाबी, विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सलाहकार माइकल नीडहम और अमेरिका के लेबनान में राजदूत माइकल ईसा ने किया।


  • इस्राइल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका में इस्राइली राजदूत येहिएल लीटर ने किया। उनके साथ रणनीति प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अमीचाई लेविन, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक प्रतिनिधि और वाशिंगटन में कार्यरत इस्राइली सैन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे। लेबनान के प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका में लेबनान के पूर्व राजदूत साइमन करम, वर्तमान लेबनानी राजदूत नादा हमादे मौआवद और वाशिंगटन में लेबनान के सैन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

    वार्ता से पहले एक इस्राइली अधिकारी ने जेरूसलम पोस्ट को बताया था कि इन बातचीतों का मकसद समझौते के ढांचे पर और गहराई से चर्चा करना है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब इन वार्ताओं में सैन्य प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया है और यह बैठक तीन सप्ताह के युद्ध विराम विस्तार की समाप्ति से ठीक पहले हुई। युद्ध विराम की घोषणा 23 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ने की थी।

    Share:

  • दुष्कर्म पीड़िता को एमएलसी के लिए 5 घंटे इंतजार, डॉक्टर की तलाश में भटकती रही पुलिस

    Fri May 15 , 2026
    छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही सामने आई है। दुष्कर्म की शिकार 40 वर्षीय महिला को मेडिकल जांच के लिए करीब पांच घंटे तक अस्पताल में इंतजार करना पड़ा। पीड़िता को लेकर पहुंची महिला पुलिसकर्मी महिला डॉक्टर की तलाश में अस्पताल में भटकती रही। आखिरकार अधिकारियों के हस्तक्षेप के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved