img-fluid

अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमाफियाओं का निकाला अर्थी जुलूस

May 26, 2026

  • श्री परिसर के रहवासियों के प्रदर्शन कर बुनियादी सुविधाओं की मांग की

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा पानी टंकी के समीप सोमवार 25 मई को महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यहां श्री परिसर नामक कॉलोनी में रहने वाले परिवार सड़क पर उतर आए। सबसे खास बात यह थी कि आक्रोशित लोग कांधे पर अवैध कॉलोनी बसाने वाले भू माफिया की अर्थी लिए हुए थे। अमखेरा मुख्य मार्ग पर अर्थी को बीच सड़क पर रख लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।



  • दरअसल, नगर निगम के वार्ड क्रमांक 74 एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में यादव पेट्रोल पंप के सामने, किरण कुंज मैरिज गार्डन वाली गली के समीप श्री परिसर कॉलोनी फेस-1 एवं फेस-2 के नाम से 2015 बसाई गई रहवासी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। स्थानीय निवासी इशा अंसारी और अन्य महिलाओं का कहना था कि श्री परिसर नामक कॉलोनी विकसित करने वालों ने उन्हें अंधेरे में रखते हुए बिना वैद्य कॉलोनाइजर लायसेंस के कच्ची प्लाटिंग कर जमीन बेच दी। अब स्थिति यह है कि नगर निगम ने उक्त कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया है। जिसके कारण कॉलोनी वासी दो सालों से मूलभूत सुविधाओं को लिए परेशान है। हालात यह हैं कि स्थाई बिजली कनेक्शन तक नहीं मिल रहा है। जब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो आज मजबूरन कालोनी के करीब 5 सौ परिवारों के महिला -पुरुष सड़क पर उतर आए। हालांकि हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कालोनी वासियों की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है।

    Share:

  • कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 6 साल बाद ट्रेनों का ‘लॉकडाउन’, 24 घंटे के लिए थम जाएगी रेल की रफ्तार

    Tue May 26 , 2026
    कानपुर। कानपुर से यात्रा करने वाले रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में गिने जाने वाले कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर करीब 6 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब पूरे 24 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रहेगी। रेलवे की ओर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved