img-fluid

रीवा में जैन साध्वियों की मृत्यु से समाजजनों में आक्रोश, मौन रैली निकाली

May 26, 2026

  • साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय नीति लागू करने और न्यायिक जांच की मांग-विधायक, जनप्रतिनिधि और साधु-संत भी शामिल हुए

उज्जैन। प्रदेश के रीवा में तेज रफ्तार कार से तीन जैन साध्वियों को कुचल कर जान लेने की घटना से पूरे जैन समाज में आक्रोश है। घटना के विरोध में सोमवार को सकल जैन समाज ने मौन रैली निकाली। समाज ने इस घटना को जानबूझकर की गई साजिश बताया और इसकी उच्च स्तरीय जाँच की माँग की।



  • समाजजनों ने देशभर में साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संत सुरक्षा नीति लागू करने की पुरजोर मांग करते हुए प्रशासन को प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि 20 मई की दोपहर रीवा कलेक्टोरेट के सामने धार्मिक परंपरानुसार सड़क किनारे पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस घटना में पूज्य श्रुति मति माता का मौके पर ही निधन हो गया, जबकि उपसमिति माता ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरी साध्वी आर्यिका माता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रीवा कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह मौके से भाग निकला था। रीवा पुलिस के इनपुट के आधार पर जबलपुर की बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को करीब 270 किलोमीटर दूर बहोरीपार टोल प्लाजा पर गिरफ्तार कर लिया। समाज ने मांग की है कि घटना से जुड़े सभी डिजिटल और सीसीटीवी साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। मुनि सुधा सागरजी एवं मुनि प्रमाण सागरजी के निर्देशन में देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में उज्जैन में भी कल सुबह 8 बजे फ्रीगंज स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से मौन रैली निकाली गई जो टावर चौक पहुंची। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि इस प्रदर्शन में विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विधायक महेश परमार, पूर्व विधायक पारस जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, पार्षद रजत मेहता सहित समाज के सभी वर्गों और मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समाज के अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला ने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर हमें आगे भी आंदोलन करना पड़ा तो हम सब साथ हैं। सकल जैन समाज के अध्यक्ष संजय सूर्या ने कहा कि संतों की सुरक्षा हमारा पहला कर्तव्य है। विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, पार्षद रजत मेहता, कमल जैन मैत्री, राजेश पटनी, संजय नहर और वैश्य समाज के कुलदीप दरिया ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एसडीएम एल.एन. गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन तृप्ति गंगवाल ने किया।

    Share:

  • मलिहाबाद के कसमंडी में नहीं होगी बकरीद की नमाज, प्रशासन और मुस्लिम समाज ने लिया फैसला

    Tue May 26 , 2026
    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में एक हुए विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रहा है। दरअसल, यहां कसमंडी इलाके में एक प्राचीन शिव मंदिर और मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हालांकि विवाद के बीच मुस्लिम समाज ने बड़ा फैसला लिया है। विवाद को बढ़ता देख मुस्लिम समाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved