img-fluid

ट्रेन के के थर्ड AC में चूहों ने कुतरा यात्री का सामान, रेलवे पर लगा 15 हजार रुपये का जुर्माना

May 30, 2026

कटनी। रेलवे (Railways) की लापरवाही एक यात्री को भारी नुकसान पहुंचा गई, लेकिन आखिरकार उपभोक्ता आयोग (Consumer Commission) ने उसे राहत दिला दी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग (Katni District Consumer Disputes Redressal Commission) ने एक मामले में रेलवे प्रशासन को यात्री को 15 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। मामला ट्रेन के एसी कोच में चूहों द्वारा बैग और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है।

एसी कोच में चूहों ने किया नुकसान
कटनी की आदर्श कॉलोनी निवासी विपिन दुबे ने वर्ष 2020 में कटनी से कल्याण तक की यात्रा के लिए थर्ड एसी कोच में आरक्षण कराया था। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना बैग कोच में सुरक्षित स्थान पर रखा था, लेकिन कुछ समय बाद देखा कि चूहों ने बैग को कुतर दिया है। बैग में रखे कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी चूहों के कारण खराब हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।


  • शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत
    यात्री ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

    आयोग ने रेलवे को माना जिम्मेदार
    मामले की सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने माना कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की जिम्मेदारी है। आयोग ने कहा कि एसी कोच में चूहों की मौजूदगी रेलवे की सेवा में कमी को दर्शाती है, जिसके कारण यात्री को आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ।

    15 हजार रुपये देने का आदेश
    आयोग ने रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रभावित यात्री को कुल 15 हजार रुपये का भुगतान किया जाए। इसमें मानसिक और शारीरिक परेशानी के लिए 5 हजार रुपये, वाद व्यय के लिए 5 हजार रुपये तथा क्षतिग्रस्त सामान की भरपाई की राशि शामिल है।

    शहर में चर्चा का विषय बना मामला
    इस मामले में यात्री की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मौसुफ अहमद बिट्टू और अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने पैरवी की। आयोग के फैसले के बाद यह मामला कटनी समेत आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है और रेलवे की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Share:

  • नेपाल में अवैध सामान के साथ पकड़े गए भारतीय.... सीमा पर बढ़ी चौकसी, सख्ती से हो रही जांच

    Sat May 30 , 2026
    नई दिल्ली। भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर अब व्यक्तियों की पहचान से संबंधित दस्तावेज और वाहनों के परमिट की जांच में एसएसबी (SSB) द्वारा सख्ती बरती जाएगी। सीमा पर सभी तरह के दस्तावेजों की गहन जांच पड़ताल (Thorough Scrutiny Documents) होगी। एसएसबी की प्रत्येक बीओपी/कंपनी/बटालियन के पूरे क्षेत्र में औचक व नियमित गश्त बढ़ाई जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved