संत नगर। उपनगर में सोमवार को कोरोना पेशेंट की अजीब घटनाएं हुई यहां पर ग्राम बैरागढ़ कला गांव निवासी कोरोना पेशेंट इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं आने पर 3 घंटे सड़क पर लेटा रहा। वही चिरायु अस्पताल से एक कोरोना पेशेंट भाग गया। ये दोनों घटनाएं जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो समूचे नगर में हड़कंप मच गया। अस्पताल से भागने वाला पेशेंट भगत रा सीहोर जिले का रहने वाला है जिसे स्वास्थ्य अमला और पुलिस सूचना मिलने के बाद तलाश में जुट गई। संत नगर में कोरोना पेशेंटो की बढ़ती संख्या में भी लोगों को चिंता में डाल दिया है सोमवार को भी सिंधु समाज स्कूल के सामने एक ही परिवार जिसमें 3 बच्चों व दादा को संक्रमित पाया गया जब के इन बच्चों के पिता को पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिला था वही सीआरपी बैरक नंबर 25 संतोषी माता मंदिर के सामने निवासी एक 35 वर्षीय महिला और मछली मार्केट निवासी एक 46 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। बैरागढ़ निवासी चिरायु अस्पताल में भर्ती मोहनलाल चंदनानी की भी सोमवार को मृत्यु हो गई।
Share:Related Articles
केंद्र से नहीं मिली 29,846 करोड़ की वित्तीय सहायता
जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई योजनाओं की रफ्तार रूकी भोपाल। वित्तीय वर्ष 2022-23 में केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता की राशि नहीं मिलने से जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई योजनाओं की रफ्तार रूकी हुई है। इस कारण लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। दरअसल वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सहायता अनुदान में […]
मिशन 2023: कांग्रेस का सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस
आज पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जातीय समीकरण साधेंगे नाथ भोपाल। दस माह बाद मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय करने के लिए एक बार फिर कांग्रेस नए साल के पहले ही दिन से मैदानी स्तर पर सक्रिय हो गई है। इस बार भी कांग्रेस ने बीते आमचुनाव की ही […]
MP: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 25 अधिकारियों का तबादला
भोपाल। राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 25 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) ऋचा चौबे को मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त […]