img-fluid

रायसेन में 22 लाख की लूट में इंदौर का बदमाश पकड़ाया

May 31, 2026

इंदौर। शहर में जहां बाहरी बदमाश आ कर वारदातों को अंजाम देते आ रहे है वहीं इंदौर के बदमाश भी दूसरे शहरो में वारदाते कर रहे है। रायसेन में एक ज्वेलर्स के यहां 22 लाख की लूट में इंदौर का एक बदमाश पकड़ाया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

रायसेन के बेगमगंज में सराफा क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के यहां लूट का मामला सामने आया है। बताते हैं कि एक व्यक्ति ग्राहक बनकर वहां पहुंचा और करधोनी दिखाने को कहा। ज्वेलर्स से उसे करधोई दिखाई तो वह लेकर भाग गया। उसकी कीमत 22 लाख रुपए थी। जैसे ही वह भागा दुकानदार और उसका नौकर उसके पीछे लग गए।


  • कुछ दूरी तक जाकर वह गिर पड़ा और लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी खूब पिटाई की गई और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। बताते हंै कि वह घायल हो गया है उसका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी इंदौर का निकला है। पुलिस का कहना है कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उसके साथ लूट में ओर कोई भी शामिल है या नहीं और इंदौर में उसका आपराधिक रिकार्ड है या नहीं। यह पुरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी मे कैद हो गई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Share:

  • ट्रैक्टर पलटा, इन्दौर के किसान की मौत

    Sun May 31 , 2026
    खेत मेें काम करने के दौरान हुआ हादसा, आसपास के लोगो ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बची जान इंदौर। खुडै़ल इलाके में ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह बात सामने आ रही है कि हादसे के दौरान किसान के शरीर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया था। खुडै़ल पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved