img-fluid

महाराष्ट्र में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

June 01, 2026

मुंबई. बीजेपी (BJP) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) विधान परिषद (MLC) चुनाव (Election) के लिए अपने उम्मीदवारों (Candidates) के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और उप-चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची को अपनी मंजूरी दे दी है.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की और से जारी इस लिस्ट में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से अनुभवी नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है.


  • बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक, द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए कुल 10 नामों पर मोहर लगी है. वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली से अरुण लखाणी, भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्राह्मणकर और अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

    कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा
    सांगली-सतारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राउत, अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे और छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट चुनाव लड़ेंगे. जबकि नांदेड से अमर राजूरकर, धाराशिव-लातूर-बीड से बसवराज पाटिल और जलगांव से नंदकिशोर महाजन चुनावी मैदान में होंगे.

    विधान परिषद उप-चुनाव के लिए भी नाम तय
    द्विवार्षिक सीटों के साथ-साथ बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. पार्टी ने नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले इस उप-चुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है.

    सभी क्षेत्रों को साधने की कोशिश
    बीजेपी की इस सूची से साफ है कि पार्टी ने महाराष्ट्र के सभी प्रमुख क्षेत्रों जैसे विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र में अपने समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश की है. पार्टी ने इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अपने जमीनी और प्रभावशाली नेताओं पर भरोसा जताया है.

    Share:

  • PM मोदी के आवास पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, BJP में बड़े फेरबदल की आहट, अमित शाह और नड्डा भी रहे मौजूद...

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली. पीएम मोदी (PM Modi) के आवास पर बीजेपी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की अहम बैठक हुई. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections), राज्यसभा उपचुनाव और कई राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में बीजेपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved