img-fluid

इंदौर: बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

June 04, 2026

इंदौर। इंदौर की राउ थाना पुलिस ने बहुचर्चित अंधे कत्ल के मामले का खुलासा करते हुए हत्या की साजिश में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है, कि मृतक नवीन पाटीदार की हत्या पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से करवाई गई थी। 7 आरोपियों को अब तक राउ पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।


  • डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे, जिसके आधार पर यह खुलासा हुआ कि हत्या के लिए दो शूटरों को 15 लाख की सुपारी दी गई थी। आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हाल ही में इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद हत्या प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से चली आ रही पुरानी रंजिश ही इस हत्याकांड का मुख्य कारण बनी। इसी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने नवीन पाटीदार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और शूटरों की मदद से हत्या को अंजाम दिलाया गया था। पुलिस ने हाल ही में राहुल मराठा शुभम ओर राजू को गिरफ्तार किया है।

    Share:

  • महू में गौ हत्या मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Thu Jun 4 , 2026
    इंदौर। इंदौर ग्रामीण के महू थाना क्षेत्र में सामने आए चर्चित गोवंश हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी इमरान खटखट को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस पहले से लगातार कार्रवाई कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved