img-fluid

महू में गौ हत्या मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 04, 2026

इंदौर। इंदौर ग्रामीण के महू थाना क्षेत्र में सामने आए चर्चित गोवंश हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी इमरान खटखट को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस पहले से लगातार कार्रवाई कर रही थी और कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था।


  • पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से गोवंश हत्या कर मांस बेचने के काम में शामिल था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को चोरल डेम पुलिया के पास से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की और पुलिया से कूद गया, जिससे उसके दोनों पैरों में चोट भी आई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर मारपीट, अवैध हथियार, गोवंश हत्या और बलवा जैसे करीब 10 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं प्रशासन अब इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत भी कदम उठा रहा है।

    Share:

  • इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद पति बना हैवान, मारपीट कर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Thu Jun 4 , 2026
    इंदौर। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के कम्पेल चौकी अंतर्गत ग्राम उज्जैनी में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक चौकीदार ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved