
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में सामने आये फर्जी गोल्ड लोन के मामले से हड़कंप मच गया है. विदिशा में सामने आये गोल्ड लोन के घोटाले ने कई परिवारों की चिंताओं को बढ़ा दिया है. पीड़ितों को आरोप है कि उनके नाम पर नकली गोल्ड रखा गया है और लोन लिए गए हैं. अब बैंक ने उन्हें नोटिस भेजकर लोन की रकम जमा करने के लिए कहा तब जाकर इस घोटाले की पोल खुली है.
पीड़ितों ने विदिशा के पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है और पूरे मामले की जांच की मांग की है. इस मामले के खिलाफ विदिशा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विदिशा के लिस अधीक्षक (SP) रोहित काशवानी ने इस मामले पर जानकारी दी है.
उन्होंने कहा, “हमें कई शिकायतें मिली थीं कि लोगों को बैंक द्वारा नोटिस भेजा गया है और कहा है कि लोन के बदले गिरवी रखा गया सोना नकली है. इसलिए, बैंक उनसे अपना नकली सोना वापस लेने और लिए गए लोन की पूरी रकम चुकाने के लिए कह रहा है.”
उन्होंने आगे बताया कि हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. हमने बैंक से कुछ जानकारी मांगी है. बैंक अभी अपनी आंतरिक जांच कर रहा है. अभी तक हमें बैंक से मांगी गई जानकारी नहीं मिली है; इस बीच, हम आवेदकों और इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved