img-fluid

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दीपके पहुंचे जंतर-मंतर, समर्थक जुटे…

June 06, 2026

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के संस्थापक (founder) अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आज पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिसकर्मियों को फूल देने के लिए भी कहा। इसे करुणा व सम्मान का प्रतीक बताया।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर पहुंचे दीपके
अभिजीत दीपके सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन स्थल पर जुटे। कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच मास्क पहने और हाथों में फूल लिए दिखाई दिए। स्कूली छात्र भी अपने अभिभावकों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शन में स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवा पेशेवरों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की।


  • सीजेपी को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक धरने की अनुमति
    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, अभिजीत दीपके की ओर से दिए गए आवेदन पर 6 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन की मंजूरी दी गई है। यह अनुमति एक बार की विशेष छूट के तौर पर दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और तय नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा।

    अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
    सीजेपी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। यह आंदोलन NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और भर्ती अनियमितताओं को लेकर चलाया जा रहा है। CJP ने समर्थकों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

    जंतर-मंतर प्रदर्शन को मिली अनुमति
    कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि पांच छात्रों ने आत्महत्या की है।

    भारी पुलिस तैनाती के बीच संसद मार्ग पर जुटे समर्थक
    दिल्ली के संसद मार्ग इलाके में भारी पुलिस तैनाती के बीच बड़ी संख्या में समर्थक जुटते दिखाई दिए। प्रदर्शन स्थल के आसपास लोगों की भीड़ नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए। संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

    जंतर-मंतर पर जुटने लगे सीजेपी समर्थक, प्रवक्ता सौरव दास भी पहुंचे
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। जमीन से सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन स्थल पर दिखाई दिए। इस बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास भी जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। पार्टी समर्थक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी में नजर आए। हाल के दिनों में सीजेपी अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

    Share:

  • इन्दौर: दिन का पारा 3 डिग्री से ज्यादा गिरा, रात का 5 डिग्री उछला

    Sat Jun 6 , 2026
    – कल सुबह बारिश के बाद से खुला मौसम, आज सुबह से तेज धूप – आज शाम फिर बारिश की उम्मीद इन्दौर। शहर (Indore) के तापमान (temperature) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल सुबह बारिश के बाद दिन (Daytime) के तापमान में जहां गिरावट आई, वहीं रात (night temperature) का पारा तेजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved