img-fluid

एशियाई देशों में बढ़ा पर्यटन, भारत में पर्यटकों की खोज के लिए हो रहे रोड शो

June 06, 2026

मॉरीशस टूरिज्म प्रमोशन अथॉरिटी कल आई इंदौर, मॉरीशस में 56 फीसदी भारतीय मूल के निवासी

इन्दौर। मॉरीशस (Mauritius) अब केवल रेत और समुद्र (Sand and Sea) की अठखेलियों तक सीमित नहीं रह गया है। बीते पांच साल में बढ़े पर्यटन (Tourism) के बाद मॉरीशस ने अपनी चारों दिशाओं में अपनी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई हैं। कोरोना काल के बाद मॉरीशस में भारतीय पर्यटन (Indian Tourism) 33 फीसदी बढ़ा है। इस साल अब तक बीते साल की तुलना में एक चौथाई भारतीय पर्यटक आ चुके हैं।



  • यह बात कल मॉरीशस टूरिज्म प्रमोशन अथॉरिटी के चेयरमैन दिनेश बरेनचौबे ने कही। वे कल मेट्रो सिटी और टियर-टू सिटी में किए जा रहे रोड शो के तहत इंदौर में थे। खाड़ी देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारतीय पर्यटकों का रुझान एकाएक एशियाई देशों की तरफ बढ़ा है। ऐसे में एशियाई देश पर्यटन की इस बढ़ती संभावना को लुभाना चाहते हैं। मॉरीशस टूरिज्म प्रमोशन अथॉरिटी भी इसी के चलते देशभर में रोड शो कर रही है। चेयरमैन बरेनचौबे ने कल बताया कि मॉरीशस में आकर भारतीय पर्यटकों को ये नहीं लगेगा कि वे किसी अनजान देश में हैं। वहां एक बड़ा हिस्सा लगभग 56 फीसदी भारतीयों का है, जो अपनी कई पीढिय़ों से वहां रह रहे हैं। एक जमाने में उन्हें भारत से गन्ने की खेती के लिए वहां ले जाकर बसाया गया था। बरेनचौबे बताते हैं कि उनकी जड़ें भी भारत से जुड़ी हैं। उनके परदादा से भी पहले गन्ने की खेती के लिए भारत से उनके परिवार को मॉरीशस ले जाया गया था। वहां के टैक्सी ड्राइवर हों, चाहे कुछ होटेलियर हिंदी भी बोलते नजर आ जाएंगे, तो यहां की राजनीति पर बात करते हुए भी मिल जाएंगे। यहां के पर्यटक कई बार आश्चर्यचकित हो जाते हैं कि वहां की टैक्सियों में हिंदी बॉलीवुड के गीत बजते हैं। भारतीय खाने को लेकर भी वहां कोई परेशानी नहीं है।

    बीते साल भारत से गए 75 हजार पर्यटक
    मॉरीशस टूरिज्म प्रमोशन अथॉरिटी ने बताया कि साल-दर-साल भारत से वहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीते साल 2025 में भारत से 75, 808 पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में ये आंकड़ा 56,788, 2023 में 54,137 और 2022 में 36,802 था। 2026 में अब तक 20,891 पर्यटक पहुंच चुके हैं। मंदिर और गंगा तलाव जैसे कुछ क्षेत्र हैं, जो भारतीयों को खास पसंद आते हैं। गंगा तलाव में हर साल बड़े स्तर पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। मॉरीशस पर्यटकों को एक महीने का टूरिस्ट वीजा ऑन अराइवल देता है।

    बड़े शहरों से कनेक्टिविटी
    ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मप्र-छग के चेयरमैन हेमेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि मॉरीशस के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई से कनेक्टिविटी है। बीते कुछ महीने में एशियाई देशों के लिए पर्यटन एकाएक बढ़ा है, जिनमें मॉरीशस भी शामिल है। वहां की संस्कृति, खानपान भारतीय संस्कृति और खानपान से काफी मिलती-जुलती है, इसलिए पर्यटकों को भाषा, खाने से संबंधी कई मामलों में यहां आसानी होती है।

    Share:

  • इंदौर: 1.20 करोड़ की फ्रेंचाइज़ी धोखाधड़ी का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दो डायरेक्टर को दबोचा

    Sat Jun 6 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइज़ी देने के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में नई दिल्ली से कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो डॉक्टर अभी फरार बताए जा रहे हैं। दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved