img-fluid

IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी क्यों निराश थे वैभव सूर्यवंशी?

June 07, 2026

डेस्क। वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में जबरदस्त रहा। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद वैभव को अब टीम इंडिया में भी जगह मिल गई है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए उन्हें टी20 में शामिल किया गया है। इस बीच वैभव ने एक इंटरव्यू में आईपीएल ऑक्शन को लेकर दो सीजन के बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में सिर्फ दो टीमों के बोली लगाने से वह बुरी तरह टूट गए थे।



  • सूर्यवंशी को राजस्थान की टीम ने 2025 से पहले हुए ऑक्शन में एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। RR के अलावा दिल्ली कैपिटवल्स (DC) की टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी का एक इंटरव्यू शेयर किया गया है। इस इंटरव्यू में 15 साल के युवा बल्लेबाज ने कहा कि ईमानदारी से बताऊं तो जब मुझे चुना गया तो मैं सोच रहा था कि सिर्फ दो ही टीमों ने मेरे लिए बोली लगाई। ऐसा क्यों? मैं तो अच्छा खेलता हूं, मैंने तो ट्रायल्स में अच्छा किया। बाकी टीमों को भी मेरे लिए बोली लगानी चाहिए थी। लेकिन मैं एक-डेढ़ साल से टीम के साथ हूं। मैं ईमानदारी से बता रहा हूं कि राजस्थान जैसी टीम में शामिल करने के लिए भगवान को एक हजार बार शुक्रिया बोल चुका हूं। यहां के कोच, सपोर्ट स्टाफ, प्लेयर्स और मैनेजमेंट टीम, मीडिया टीम, फीजियो और ट्रेनर्स, सभी लोग एक परिवार की तरह लगते हैं।

    Share:

  • क्या सच में इस्राइल कर रहा अमेरिकी एजेंसी की जासूसी? पेंटागन की रिपोर्ट से दुनिया में खलबली

    Sun Jun 7 , 2026
    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन ने इस्राइल की जासूसी गतिविधियों को लेकर बड़ी चिंता जताई है। पेंटागन ने इस्राइल से जुड़े जासूसी के खतरे को बढ़ाकर गंभीर (क्रिटिकल) स्तर पर पहुंचा दिया है। यह पेंटागन का सबसे ऊंचा आंतरिक मूल्यांकन स्तर है। रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) ने इस संबंध में चेतावनी जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved