img-fluid

राहुल गांधी ने छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ की, बोले- युवा सवाल पूछें, सिर्फ रील न बनाएं

June 08, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष (Opposition in Lok Sabha) के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके सहयोगी निसर्ग अधिकारी की सराहना की है। राहुल गांधी ने कहा कि इन युवाओं ने जिस तरह कथित अनियमितताओं को उजागर किया, वह बड़े मीडिया संस्थानों और जांच एजेंसियों के लिए भी चुनौती साबित हुआ।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सार्थक सिद्धांत के साथ अपनी मुलाकात का वीडियो साझा किया। पोस्ट में उन्होंने 18 वर्षीय छात्र की जिज्ञासा, साहस और मूल्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में व्यवस्था से सवाल पूछना और जवाब तलाशना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि सार्थक की सोच और हिम्मत प्रेरणादायक है।



  • कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि सार्थक सिद्धांत और 19 वर्षीय निसर्ग अधिकारी ने CBSE की OSM टेंडर प्रक्रिया की जांच कर ऐसे तथ्य सामने रखे, जो देश की प्रमुख जांच एजेंसियां भी उजागर नहीं कर सकीं। राहुल गांधी ने इसे युवाओं की जागरूकता का उदाहरण बताते हुए कहा कि देश को ऐसे सवाल पूछने वाले युवाओं की जरूरत है।

    पीएम मोदी पर साधा निशाना

    इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार नहीं चाहती कि युवा कठिन सवाल पूछें। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को सिर्फ रील बनाने या छोटे-मोटे कामों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यवस्था से जवाब मांगने का साहस भी होना चाहिए। उनके मुताबिक, सार्थक और निसर्ग जैसे युवा देश की असली ताकत हैं, जो जागरूकता और जानकारी के दम पर बदलाव की दिशा तय कर सकते हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    Share:

  • INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होंगे 23 दल, AAP और DMK ने बनाई दूरी...

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली. विपक्षी गठबंधन (Opposition alliance) इंडिया ब्लॉक (INDIA bloc) की आज दिल्ली में बैठक होनी है. पहली बैठक से लेकर अब तक गठबंधन (Alliance) का रूप बदल चुका है. शुरुआती दौर में साथ रही कई पार्टियां इस गठबंधन से एग्जिट (Exit) कर चुकी हैं. वहीं, कुछ नए दलों के इस बैठक में शामिल होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved