img-fluid

उज्जैन रेलवे स्टेशन का पूछताछ केंद्र अब आउटसोर्स कर्मचारी संभालेंगे

June 08, 2026

  • टेंडर जारी, एजेंसी को स्थानीय भाषा का ज्ञान रखने वाला स्टाफ उपलब्ध कराना होगा

उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही पूछताछ काउंटर की व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। रेलवे पूछताछ सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी कर रहा है। अब तक रेलवे के नियमित कर्मचारी जहाँ यात्रियों को ट्रेनों और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी देते थे, वहीं आगे यह जिम्मेदारी निजी एजेंसी के कर्मचारियों के हाथ में होगी।



  • नई व्यवस्था के तहत उज्जैन रेलवे स्टेशन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट पूछताछ प्रणाली से भी लैस किया जाएगा। इसमें यात्रियों को उनकी भाषा में तुरंत और सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही यह नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। यह नई व्यवस्था उज्जैन के साथ इंदौर, रतलाम, देवास और महू सहित रतलाम मंडल के नौ रेलवे स्टेशनों पर लागू होगी। हालांकि, रतलाम मंडल में 118 रेलवे स्टेशन हैं, लेकिन पूछताछ काउंटर केवल चुनिंदा बड़े और व्यस्त स्टेशनों पर ही संचालित होते हैं। वर्तमान में रेलवे के टिकट चेकिंग और बुकिंग स्टाफ को पूछताछ केंद्रों पर तैनात किया जाता है। मंडल में 30 से 35 कर्मचारी इस काम में लगे हुए हैं। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रोजाना 25 जोड़ी ट्रेनें आती-जाती हैं। 20 से 25 हजार यात्री रोजाना उज्जैन स्टेशन से सफर करते हैं। यहां एक पूछताछ काउंटर है। यहाँ रोजाना पांच हजार लोग पूछताछ के लिए जाते हैं।

    24 घंटे सक्रिय रहेंगे पूछताछ केंद्र
    यात्रियों द्वारा आम तौर पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, ट्रेन कब पहुँचेगी और रवाना होगी, किस शहर के लिए कौन-सी ट्रेन उपलब्ध है या जनरल कोच आगे रहेगा या पीछे जैसे सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में निजी एजेंसी के कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और यात्री सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि यात्रियों को तुरंत और सही जानकारी मिल सके। इन स्मार्ट काउंटरों पर पारंपरिक पूछताछ व्यवस्था की जगह आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहाँ तैनात कर्मचारी एआई सॉफ्टवेयर से जुड़े कम्प्यूटर सिस्टम की मदद से यात्रियों की सहायता करेंगे। पूछताछ केंद्र 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

    शिकायतों का भी किया जाएगा समाधान
    नई व्यवस्था की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि पूछताछ काउंटर केवल ट्रेनों की जानकारी तक सीमित नहीं रहेंगे। यहाँ यात्रियों की प्लेटफॉर्म और स्टेशन सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जाएँगी। यदि किसी प्लेटफॉर्म पर पानी नहीं आ रहा हो, सफाई नहीं हुई हो या अन्य सुविधाओं में कोई कमी हो, तो आउटसोर्स स्टाफ संबंधित विभाग को तुरंत इसकी सूचना देगा। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों की समस्याओं का समाधान पहले की तुलना में अधिक तेजी से हो सकेगा।

    Share:

  • Wie erhöhen Sie Ihre Gewinnchancen bei Wetten ohne Oasis-Aktivitäten?

    Mon Jun 8 , 2026
    Wie erhöhen Sie Ihre Gewinnchancen bei Wetten ohne Oasis-Aktivitäten? Um Ihre Gewinnchancen bei Wetten zu erhöhen, ohne sich in der Oasis-Datenbank zu registrieren, ist es entscheidend, Strategien und Techniken zu verstehen, die auf fundierten Daten und Analysen basieren. In diesem Artikel erfahren Sie, wie Sie Ihre Wettentscheidungen optimieren können, indem Sie das Wettverhalten analysieren, die […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved