img-fluid

डाउन हुआ META का सर्वर, दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप

June 12, 2026

नई दिल्ली: Meta कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook और Instagram के सर्वर अचानक से ठप्प पड़ गए हैं जिस वजह से लोगों को वेबसाइट और ऐप दोनों पर अकाउंट चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. फेसबुक की ऑफिशियल साइट पर पेज को रिफ्रेश करने पर Sorry,Something went Wrong लिखा नजर आ रहा है. इसी के नीचे एक लाइन भी लिखी है कि हम इसपर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम इसे ठीक कर लेंगे.

यूजर्स की रिपोर्ट से पता चलता है कि यह समस्या किसी खास एरिया तक सीमित नहीं है, क्योंकि कई देशों के लोगों ने लगभग एक ही समय पर ऐसी ही समस्याओं की जानकारी दी है. भारत में भी कई शहरों के यूजर्स ने बताया कि उन्हें मेटा के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल करने में दिक्कतें आ रही है. Downdetector पर भी 12 जून शाम 7:01 पर 1,04,001 शिकायते आई हैं. 56 फीसदी यूजर्स को फेसबुक ऐप चलाने में दिक्कत आ रही है, 25 फीसदी यूजर्स को अकाउंट लॉग-इन करने में दिक्कत और 11 फीसदी लोगों को फेसबुक की वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.


  • X पर लोगों के रिएक्शन
    माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर Facebook Down और Instagram Down ट्रेंड करने लगा है क्योंकि फेसबुक और इंस्टा में दिक्कत आते ही हर कोई X पर शिकायत करने लगा है. पोस्ट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि फेसबुक अकाउंट लॉग-आउट हो रहा है. खबर लिखे जाने तक मेटा की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी कर आउटेज का कारण नहीं बताया गया था. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि फिर से फेसबुक, इंस्टाग्राम की सर्विस कब तक बहाल होगी.

    Share:

  • MP कांग्रेस की अंदरूनी कलह! प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी हरीश चौधरी ने बीच में टोका, तो दिग्विजय सिंह ने जोड़ लिए हाथ

    Fri Jun 12 , 2026
    भोपाल: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को लगा बड़ा झटका अब पार्टी के भीतर एक बड़े ‘विस्फोट’ में तब्दील हो चुका है. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी सरेआम मंच पर आ गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved