तेलअवीव। पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव के बीच सैन्य गतिविधियों और कूटनीतिक कोशिशों का दौर एक साथ जारी है। इस्राइल (Israel) ने दावा किया है कि दक्षिणी लेबनान (Southern Lebanon) सीमा के पास कई ड्रोन को मार गिराया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इन ड्रोन को सीमा क्षेत्र में सक्रियता के दौरान इंटरसेप्ट किया गया।
इसी बीच क्षेत्रीय हालात को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता भी बढ़ रही है। फ्रांस ने अमेरिका और ईरान से तनाव कम करने तथा शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है। फ्रांसीसी पक्ष का कहना है कि बढ़ता टकराव पूरे क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved