img-fluid

PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, फ्रांस में मिलेंगे दोनों नेता

June 13, 2026

नई दिल्ली। आगामी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होगी। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने शनिवार को की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की यह मुलाकात फ्रांस में होगी, जहां अगले सप्ताह जी-7 सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी भी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति के अलााव कई अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

स्लोवाकिया और फ्रांस के दौरे पर पीएम मोदी
पीएम मोदी इन दिनों फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वह विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले कहा कि भारत की रणनीतिक दूरदृष्टि में फ्रांस का एक खास स्थान है, जबकि स्लोवाकिया की उनकी यात्रा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाएगी।


  • G-7 सम्मेलन में शामिल होंगे ट्रंप
    ईरान के साथ जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह अपने सहयोगियों के साथ होर्मुज स्ट्रेट से बारूदी सुरंगें हटाने की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। जी-7 के सदस्य ब्रिटेन और फ्रांस दोनों ने ही सीजफायर के बाद इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से बारूदी सुरंगें हटाने में सहायता करने की इच्छा व्यक्त की है। अधिकारियों के मुताबिक ट्रंप शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

    Share:

  • जबलपुर में दो डंपरों के बीच फंसी स्कॉर्पियो में लगी आग, बाहर भी नहीं निकलने सके, दो जिंदा जले

    Sat Jun 13 , 2026
    जबलपुर। जबलपुर (Jabalpur) बरेला थाना क्षेत्र स्थित शारदा मंदिर के समीप शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मंडला से जबलपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान दो डंपरों के बीच फंस गई। जानकारी के अनुसार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved