img-fluid

जबलपुर में दो डंपरों के बीच फंसी स्कॉर्पियो में लगी आग, बाहर भी नहीं निकलने सके, दो जिंदा जले

June 13, 2026

जबलपुर। जबलपुर (Jabalpur) बरेला थाना क्षेत्र स्थित शारदा मंदिर के समीप शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मंडला से जबलपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान दो डंपरों के बीच फंस गई। जानकारी के अनुसार, दोनों डंपरों के बीच फंसी स्कॉर्पियो करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान वाहन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कॉर्पियो में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। इसके बाद वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


  • पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन हरियाणा के रोहतक जिले में पंजीकृत है। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान प्रशांत (45 वर्ष) और चालक सोनू शर्मा (42 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डंपरों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालकों की तलाश और मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Jun 14 , 2026
    14 जून 2026 1. वह क्या है, जो आप कहीं ना कहीं छोड़ देते हैं, मगर फिर भी वह आपके साथ होते हैं ? उत्तर….फिंगरप्रिंट 2. ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम आधा खा लेते हैं, फिर भी वह पूरी रहती है। उत्तर….पूरी 3. है पानी का मेरा चोला हूँ सफेद आलू सा गोला। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved