img-fluid

विजय नगर, एमआईजी और लसूडिय़ा इलाके में आए 12 पॉजिटिव

July 29, 2020


इन्दौर। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े में पहले की अपेक्षा थोड़ी कमी आई है। विजय नगर, लसूडिय़ा एवं एमआईजी क्षेत्र में 2 दिनों में 12 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से चार का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। बाकी 8 को इंडेक्स एवं एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसडीएम पराग जैन ने बताया कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 125 लोगों के सैंपल भी लिए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में यही पता चल रहा है कि सभी लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से ही चपेट में आए हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मरीजों के आसपास के घरों के लोगों से भी अपील की गई है कि वह 2 गज की दूरी का पालन करें। उल्लेखनीय है कि इन तीनों इलाकों में पिछले 6 दिनों में 42 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

आज भी लेंगे सैंपल
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एमआईजी, विजय नगर, लसूडिय़ा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों व आसपास के घरों के लोगों की सैंपलिंग करने के साथ ही उनसे पूछा जाएगा कि वे कब किसके संपर्क में आए हैं।

Share:

  • 7 नए इलाकों में 9 कोरोना मरीजों की आमद

    Wed Jul 29 , 2020
    इंदौर। प्रशासन द्वारा देर रात जारी सूची में 7 नए इलाकों में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आमद हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची है। जिन इलाकों में नए मरीजों की आमद हुई है, उनमें सेमलिया, गारीपीपल्या, कुमेर्डी, प्रिकांको कॉलोनी, सरस्वती नगर, शंकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved