img-fluid

अमेरिका में प्लेन क्रैश हादसे में 12 की मौत; स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

June 15, 2026

मिसौरी. अमेरिका ( US) के मिसौरी (Missouri) राज्य में स्काइडाइविंग (skydiving) के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा कि उसके जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और बटलर पुलिस विभाग तथा बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटना बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के निकट हुई। बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है।


  • मिसौरी हाईवे पेट्रोल के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने बताया कि विमान स्काइडाइविंग के लिए लोगों को ऊपर ले जा रहा था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया है। इविंग ने कहा कि दुर्घटना के कुछ ही समय बाद राहत एवं बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन उन्होंने घटनास्थल को “बेहद भयावह” बताया।

    हवाई अड्डे के पास हुई दुर्घटना
    उन्होंने कहा, “विमान हवाई अड्डे से सटे एक खेत में गिरा था, लेकिन एहतियात के तौर पर सड़क को भी बंद किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) करेगा। दुर्घटनाग्रस्त विमान पैसिफिक एयरोस्पेस 750एक्सएल मॉडल का था। यह एकल इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जिसका उपयोग स्काइडाइविंग के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल माल ढुलाई, हवाई सर्वेक्षण और मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ानों में भी किया जाता है।

    यह विमान एक बार में 17 स्काइडाइवर्स को ले जाने में सक्षम है और छोटी रनवे से भी उड़ान भर सकता है तथा उतर सकता है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। इविंग ने बताया कि यह छोटा हवाई अड्डा करीब 30 विमानों को सेवा देता है। इनमें सभी निजी स्वामित्व वाले विमान हैं, जिनमें फसल छिड़काव करने वाली कंपनियों और स्काइडाइविंग संचालकों के विमान भी शामिल हैं।

    मृतकों के बारे में सामने नहीं आ पाई अब तक कोई जानकारी
    उन्होंने कहा कि बटलर शहर की आबादी लगभग 4,300 है, जबकि बेट्स काउंटी में करीब 17,000 लोग रहते हैं। फिलहाल मृतकों की उम्र और उनके गृह नगरों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।इस क्षेत्र में स्काइडाइविंग कंपनियां आमतौर पर साल में आठ से नौ महीने तक संचालन करती हैं। सीजन प्रायः मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू होता है और अक्टूबर या नवंबर तक चलता है। स्काइडाइव कैनसस सिटी में फोन उठाने वाले एक व्यक्ति ने  संवाददाता से इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    Share:

  • अमेरिका की मांग पर उत्तर कोरिया का दोटूक जवाब, किम जोंग उन बोले- परमाणु हथियार छोड़ने का सवाल नहीं

    Mon Jun 15 , 2026
    प्योंगयांग। उत्तर कोरिया नेता के किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने अपने परमाणु हथियार (Nuclear weapons) कार्यक्रम को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर परमाणु निरस्त्रीकरण (Nuclear disarmament)  नहीं करेगा। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की ओर से बढ़ते दबाव के बीच किम जोंग उन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved