
नागदा। कांग्रेस द्वारा सोमवार को पुराने बस स्टैंड पर मीनाक्षी नटराजन नामांकन निरस्त मामले को लेकर विरोध स्वरूप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पुतला जलाया।
पुतला जलाने की सूचना पर मंडी पुलिस जवान और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही कांग्रेस ने पुतला जलाया तो पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना छपटी शुरू हो गई। पुलिस ने जतला हुआ पुतला छीन लिया और उसे बुझाकर अपने साथ ले गई। कांग्रेस के देवी सिंह गुर्जर और रवि शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा बिना किसी कारण के मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसे लेकर ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला जलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतला जलाया और पैरों में रौंदा, पुलिस जवानों ने पानी डाल दिया और पुतले को पुलिस जीप में रख दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां आक्रोश भी जताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved