img-fluid

समरसता के रंगों में समाहित होंगे नव रंग

June 17, 2026

  • समरसता सेवा संगठन इस वर्ष करेगा समरसता के प्रवाह के साथ सेवा और संगठन पर आयोजन

जबलपुर। भारतीय आध्यात्म मनीषा के सैद्धांतिक आधार ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के वैश्विक भाव को साकार करने के लिए ‘समरसता’ नामक जिस मानवीय मूल्य की मूलभूत आवश्यकता है, उसे साकार करने की दिशा में सब सबको जाने – सब सबको माने के सूत्र के साथ समरस भारत से समर्थ भारत के ध्येय को लेकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे ‘समरसता सेवा संगठन’ ने वर्ष 2026 – 27 की कार्ययोजना में कई नवीन बिंदुओं को शामिल किया है।



  • संगठन के सदस्यों की आम राय से मौजूदा वर्ष के लिए बनी कार्ययोजना में पारंपरिक आयोजनों के साथ नए आकर्षणों पर भी जोर दिया गया है। इस वर्ष के आयोजनों में ‘समरसता’ के प्रवाह के साथ ‘सेवा’ और ‘संगठन’ के विस्तार पर फोकस है। इस आशय की जानकारी ‘समरसता सेवा संगठन’ के अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ, आयोजन प्रभारी उज्जवल पचौरी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया गया कि बीते तीन वर्षों में संगठन के निवृत्तमान और आजीवन संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन ने विचार प्रवाहना और प्रकृति आराधना के माध्यम से समरसता का सफल संदेश दिया। उनके मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी ने इस वर्ष 2026-27 के कैलेंडर में प्रकृति पूजा के साथ मानव सेवा और संगठन विस्तार की कार्ययोजना बनाई है।

    महादेव पूजन भी गुरु वंदन भी
    इस वर्ष समरसता नामक मूल्य के प्रणेता भगवान शिव का विराट पूजन-अर्चन होगा तो वहीं जीव को ईश्वर से मिलाने वाले गुरुजनों का सामूहिक चरणवंदन भी होगा। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को विराट ‘समरसता शिवलिंग निर्माण एवं श्री महारुद्राभिषेक महामहोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। सर्वजाति समाज के लोग एक साथ आशुतोष भगवान शिव की पूूजा-अर्चना कर इस महाअनुष्ठान में सहभागिता करेंगे।

    भव्य होंगे पारंपरिक आयोजन
    समरसता सेवा संगठन की पहचान बन चुके पारंपरिक आयोजन और भव्यता तथा दिव्यता के साथ मनाए जाएंगे। बताया गया कि शिवरुद्रामहाभिषेक के दिन ही ‘समरसता कजलियां महोत्सव ‘ के पात्र वितरित होंगे। इन पात्रों में सर्वजाति समाज के लोग कजलियां बोएंगे और फिर नए उत्साह के साथ कजलियां मिलन समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन के पूर्व ‘समरसता भृगु वाटिका’ में प्रकृति पूजन-आराधन करते हुए ‘वृहद समरसता पौधारोपण’ की संयोजना की जाएगी। बताया गया कि मार्च में रंगपंचमी के दौरान होने वाले चर्चित ‘समरसता होली मिलन’ को नया स्वरूप देने की कार्ययोजना बनाई गई है।

    शक्ति आराधना से समरसता
    इस वर्ष महिला शक्ति को समर्पित ‘समरसता गरबा महा महोत्सव’ का जहां आयोजन किया जाएगा तो वहीं युवा शक्ति में समरसता का भाव जागृत करने ‘समरसता क्रिकेट प्रीमियम लीग’ का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

    जयंती के साथ दिवसों का आयोजन
    इस वर्ष जयंतियां मनाने के साथ ही राष्ट्रीय दिवसों को आधार बना कर मानव सेवा की संकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। मधुमेह दिवस-नशामुक्ति दिवस पर जहां आम जनों के लिए जन जागरण कार्यक्रम होंगे तो वहीं जांच शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने का कार्य भी समरसता सेवा संगठन करेगा। जन जातीय गौरव दिवस, परिवार दिवस पर गो रक्षण-संरक्षण, गोसेवा, कृषि विकास की दिशा में आयोजन होंगे। आयुर्वेद दिवस पर भारतीय चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होगा।

    Share:

  • पूर्व मंत्री और TMC नेता उदयन गुहा गिरफ्तार, कूचबिहार पुलिस ने लिया एक्शन

    Wed Jun 17 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता उदयन गुहा गिरफ्तार हो गए हैं। उदयन गुहा को कूचबिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह, कूचबिहार ज़िला पुलिस ने उदयन गुहा को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved