img-fluid

नामांकन खारिज होने के विरोध में प्रदर्शन नहीं करने पर एनएसयूआई अध्यक्ष को नोटिस

June 18, 2026

उज्जैन। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन न करना एनएसयूआई के 22 जिला अध्यक्षों को भारी पड़ गया है। संगठन के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें उज्जैन के अध्यक्ष उज्जैन से हिमांशु शर्मा भी शामिल हैं।



  • बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, एनएसयूआई को 16 जून 2026 को जिला स्तर पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करना था। आधिकारिक पत्र के अनुसार, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद प्रदेश के 22 जिलों में इस निर्देश का पालन नहीं किया गया और कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एनएसयूआई के कार्यालय सचिव घनश्याम हारोड़े ने प्रदेशाध्यक्ष के आदेशानुसार एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा गया है कि आपके द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, जिससे आपकी संगठन के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता प्रतीत होती है। इस पर प्रदेशाध्यक्ष जी ने घोर आपत्ति दर्ज की है। संगठन ने इन सभी 22 जिला अध्यक्षों को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर प्रदेश कार्यालय में अपना अनिवार्य स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

    Share:

  • पाकिस्तानी महिला टीम का शर्मनाक रिकॉर्ड, T20 WC के इतिहास में हुए सबसे ज्यादा खिलाड़ी रन आउट

    Thu Jun 18 , 2026
    डेस्क। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हुआ था जिसमें अब तक ग्रुप-ए और बी दोनों को मिलाकर कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 17 जून को एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए साउथ अफ्रीका और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच मुकाबले का अंत थोड़ा रोमांचक रहा जिसमें अफ्रीकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved