img-fluid

बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी से माँगी 5 लाख की फिरोती…पाँच हजार नगद छीने

June 20, 2026

  • 24 घंटों में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

नागदा। बहुराष्ट्रीय कंपनी के डिप्टी मैनेजर को धमकाकर कर पाँच हजार छीनकर पाँच लाख रुपयों की माँग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से रुपयों के साथ उपयोग में ली गई मोटरसायकल भी ज़ब्त कर ली गई। बिरलाग्राम पुलिस के अनुसार 18 जून को रात में फरियादी राजेश पिता रामपूजन यादव उम्र 47 साल निवासी 9/2 बीसीआई कालोनी लैंक्सेस उद्योग के डिप्टी मैनेजर ने घटना कि शिकायत दर्ज कराई। पद पर पदस्थ हूँ।



  • डिप्टी मैनेजर यादव के अनुसार 15 जून सुबह करीब 8.30 बजे ड्युटी के लिए उद्योग जाते समय रास्ते में मोटरसाईकिल से आये 02 व्यक्तियों ने मेहतवास में मेरा रास्ता रोका। उसमें से 01 लड़के ने अपना नाम उमेश कल्याणे निवासी सी ब्लाक टापरी का होना बताया तथा किसी दिपक कल्याणे से फोन पर बात कराई और मुझे डरा धमकाकर मिलने के लिये कहा। मेरे द्वारा नहीं मिलने पर शाम को फिर दिपक कल्याणे नामक व्यक्ति ने फोन कर मुझे धमकी दी और अगले दिन मिलने के लिये बोला। अगले दिन 16 जून को मुझे उन दोनों लड़कों ने मेहतवास में रोका और मुझे जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन दोपहर में मुझे सी ब्लाक टर्न पर बुलाया और मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए दीपक कल्याणे, उमेश कल्याणे बोले कि हम यहां के दादा है हमारे डर से कंपनी के कई लोग हमें हफ्ता देते है और उनके द्वारा 5 लाख रुपये की फिरौती मांग की गई। मैंने उनसे डरकर मेरे पास रखे 5 हजार रुपये तत्काल दे दिये और बाकी बाद में देने की बात कही तब उन दोनों ने मुझे कहा कि अगले 2 दिन में बाकी के रुपये दे देना नहीं तो हाथ पैर तोड़कर जान से खत्म कर देंगे। घटना की जानकारी अपने दोस्त राजकुमार यादव को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा-308(5), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर जाँच में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाकर विवेचना प्रारंभ की गई एवं महज 24 घंटों के अंदर ही 3 आरोपीगण दीपक कल्याणे, उमेश कल्याणे एवं संदीप राठौड़ निवासी सी ब्लाक टापरी बिरलाग्राम नागदा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व लूटी हुई राशि 5 हजार में से कुल 560 रुपये जप्त की गई एवं शेष राशि आरोपियों द्वारा खर्च कर देना बताया है। तत्काल कार्यवाही में थाना प्रभारी बिरलाग्राम उनि.जितेन्द्र पाटीदार, उनि.शांतिलाल मौर्य, सउनि भुरिया मोहरे, प्र.आर. 294 गणेश पाल, प्रआर 1099 संग्राम सिंह, आर.1271 संदीप यादव, आर.1522 हेमराज गुर्जर, आर.1809 अंकित पांचाल, आर.29 महेश परमाल, आर.1780 दिनेश मुनिया की प्रमुख भूमिका रही।

    Share:

  • जमीन में दबी साधु की लाश निकलवाई... होगा पोस्टमार्टम

    Sat Jun 20 , 2026
    भाई ने हत्या की आशंका जताई-जावरा निवासी साधु बनकर मंगलनाथ की कुटिया में रहता था उज्जैन। जावरा से रहने वाला एक व्यक्ति साधु बन गया था और मंगलनाथ मंदिर के पास मलानी बाबा की कुटिया में रहता था। 10 दिन से उसकी अपने भाई से बात नहीं हुई तो वह कल उज्जैन आया तो पता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved