img-fluid

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

June 21, 2026

डेस्क: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि 60 दिनों के युद्धविराम के दौरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि व्यापक शांति समझौता पूरा नहीं हुआ तो भविष्य में अमेरिका इस मार्ग पर शुल्क लगाने का फैसला कर सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का दावा कर वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंताओं को और बढ़ा दिया है.


  • डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि युद्धविराम की 60 दिन की अवधि के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी जहाज से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 60 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद भी कोई टोल नहीं लगाया जाएगा, लेकिन यदि व्यापक समझौता पूरा नहीं होता है तो अमेरिका मध्य-पूर्वी देशों के लिए “गार्जियन एंजेल” की भूमिका निभाने के बदले टोल वसूल सकता है.

    ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 60 दिन के युद्धविराम के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई टोल नहीं होगा और 60 दिन बाद भी कोई टोल नहीं लगाया जाएगा, जब तक कि अमेरिका स्वयं इसे लागू न करे. उन्होंने कहा कि यह शुल्क मध्य-पूर्व के देशों की सुरक्षा और अतीत, वर्तमान तथा भविष्य में किए गए खर्चों की भरपाई के लिए लिया जा सकता है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन रिपोर्टों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिनमें दावा किया गया था कि ईरान ने लेबनान युद्धविराम समझौते के कथित उल्लंघनों के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है.

    Share:

  • राज्यसभा का नॉमिनेशन रद्द करवाने में कांग्रेस की साजिश? BJP के दावों पर मीनाक्षी नटराजन का जवाब

    Sun Jun 21 , 2026
    डेस्क: बीजेपी ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभ नॉमिनेशन रद्द होने को लेकर कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया था. इस पर अब नटराजन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सीट को लेकर किसी भी साजिश से इनकार किया है. साथ ही कहा है कि दो रिटर्निंग अधिकारियों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved