
इंदौर। गौतमपुरा अवैध शराब, सट्टा-जुआ व नशे के कारोबार के खिलाफ थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन 23जून को पूर्व अध्यक्ष इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मोतीसिंह पटेल के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी मंडलम कांग्रेस कमेटी, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं क्षेत्र के जागरूक नागरिकों द्वारा थाना प्रभारी गौतमपुरा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पनप रहे अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
मोतीसिंह पटेल ने बताया कि गौतमपुरा थाना क्षेत्र के गांव-गांव में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री, सट्टा-जुआ एवं नशीले पदार्थों का कारोबार चरम पर है। इससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के अनुसार वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली भी की जा रही है, जिससे जनता में भारी रोष है।
ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें थाना क्षेत्र में संचालित अवैध शराब, सट्टा-जुआ व नशे का कारोबार तुरंत बंद कराया जाए,अवैध कारोबार में लिप्त दोषियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। पुलिस प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाकर अवैध धंधों को जड़ से समाप्त किया जाए। वाहन चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली तत्काल बंद हो और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो।पटेल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में नगर बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, जिला आबकारी अधिकारी इंदौर एवं एसडीओपी देपालपुर को भी सूचनार्थ भेजी गई है। 23 जून को सोयाबीन बोवनी एवं बारिश के कारण गौतमपुरा गांधी चौक पर प्रस्तावित धरना कार्यक्रम आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया, परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथ में सट्टा जुआ अवैध शराब बिक्री बंद करो की ताकती के साथ सांकेतिक ज्ञापन सौंपकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवकरण गुर्जर मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश भावसार,राजेश परमार ,राजेंद्र सिंह सोलंकी,जीतू दरबार, यशवंतसिंह अंजना , नरेंद्र अंजना ,सतीश भावसार, जितेंद्र पटेल रवि हाड़ा,दीपक चंदेल, प्रकाश मारू, आशीष सोनी,जगदीश नरवरीया, भारत परमार,राहुल सिसौदिया,बाबुलाल सरपंच,तरुण बोराना, संजय मेहता, गणेश राव, सत्यनारायण सेन,रमेश बागवान,शेख जुबेर,चांद महोम्मद मंसुरी,सुरेश बागवान,दीपक चन्देल,ईश्वर सीहं जादव,लाखन जादव,शम्भू जादव, बाबु पटेल ,नीखील बैरागी,भंवरलाल चौहान, प्रहलाद गौड़,शेर खानं बाबूलाल मालवीय राजेश अंजना, गोपाल अंजना मनहूसिंह सोलंकी दरबार सिंह ज्ञापन का वाचन जीतू दरबार ने किया
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved