img-fluid

इजरायली राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर से टकराए पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; सभी सुरक्षित

June 26, 2026


तेल अवीव।
इजरायल (Israel) के राष्ट्रपति आइजैक हरजोग (Isaac Herzog) गुरुवार को उस समय एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए, जब उनके हेलीकॉप्टर से उड़ान के दौरान पक्षियों का झुंड टकरा गया। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस घटना में राष्ट्रपति, चालक दल और अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इजरायली सेना के मुताबिक, राष्ट्रपति हरजोग को ले जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित मार्ग पर उड़ान भर रहा था, तभी अचानक पक्षियों का झुंड उससे टकरा गया। एहतियातन पायलट ने किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए हेलीकॉप्टर को सेंट्रल इजरायल स्थित पालमाचिम एयरबेस पर सुरक्षित उतार दिया।


  • हेलीकॉप्टर को नहीं पहुंचा नुकसान

    सेना ने बताया कि घटना के बावजूद हेलीकॉप्टर को कोई तकनीकी क्षति नहीं हुई और न ही राष्ट्रपति या हेलीकॉप्टर में मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को चोट आई। सुरक्षा मानकों के तहत विमान की जांच की गई और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

    स्मृति समारोह से लौट रहे थे राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति हरजोग यरुशलम स्थित माउंट हर्ज़ल में आयोजित एक राजकीय स्मृति समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। यह कार्यक्रम वर्ष 2014 के गाजा संघर्ष की बरसी पर आयोजित किया गया था। समारोह के बाद उन्हें मध्य इजरायल में एक शोक संतप्त परिवार से मिलने जाना था, लेकिन रास्ते में यह अप्रत्याशित घटना हो गई।

    दूसरे हेलीकॉप्टर से आगे बढ़ा काफिला

    पालमाचिम एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए तुरंत दूसरे सैन्य हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई। इसके बाद उन्होंने बिना किसी अतिरिक्त बाधा के अपना निर्धारित कार्यक्रम पूरा किया। इजरायली सेना और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अब पक्षियों के टकराने की घटना की विस्तृत जांच कर रही हैं।

    Share:

  • सोने-चांदी में बिकवाली जारी, रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसली कीमतें; डॉलर की मजबूती और फेड की चिंता बनी बड़ी वजह

    Fri Jun 26 , 2026
    वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में सोने और चांदी (Gold and silver) पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से दूरी बना रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि चालू वित्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved