img-fluid

अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पर भारत का खास सम्मान, हैदराबाद में बनी ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’; ट्रंप ने जताया आभार

June 27, 2026

वाशिंगटन/हैदराबाद। अमेरिका (America) की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत ने अमेरिका के साथ अपने संबंधों को नई पहचान देते हुए हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के समीप स्थित एक सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ (Donald Trump Avenue) रखा है। इस सम्मान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताते हुए भारत का धन्यवाद किया और कहा कि वह इस तरह सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के हैदराबाद में नया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’। इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद!”



  • ‘फ्रीडम 250’ समारोह में हुआ औपचारिक नामकरण

    हैदराबाद में मंगलवार को आयोजित ‘फ्रीडम 250’ समारोह के दौरान अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी सड़क का आधिकारिक रूप से ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नामकरण किया गया। इस अवसर पर एक विशेष स्मारक पट्टिका का भी अनावरण किया गया।

    समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने संयुक्त रूप से पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूत लॉरा विलियम्स समेत सरकार, उद्योग, रक्षा, एयरोस्पेस और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    भारत-अमेरिका साझेदारी का प्रतीक

    तेलंगाना सरकार के अनुसार, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के निकट स्थित सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखना भारत और अमेरिका के बीच लगातार मजबूत हो रहे रणनीतिक संबंधों तथा हैदराबाद की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक है। सरकार का कहना है कि यह पहल दोनों देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है।

    हैदराबाद में दिखती है दोनों देशों की साझेदारी

    समारोह को संबोधित करते हुए भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों की सबसे तेज प्रगति हैदराबाद में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि हाईटेक सिटी, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में बढ़ता सहयोग दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।

    गोर ने यह भी बताया कि अंतरिम व्यापार समझौते और ‘मिशन इंडिया’ के तहत अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक के नए निवेश की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अमेरिका फर्स्ट का अर्थ अमेरिका अकेला नहीं है।”

    Share:

  • बंगाल में निवेश की नई लहर! अमूल से लेकर रश्मी ग्रुप, बर्जर और पीयरलेस ने किए हजारों करोड़ के निवेश के ऐलान

    Sat Jun 27 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार (Government in West Bengal) के गठन के बाद औद्योगिक निवेश (Industrial investment) को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं। राज्य में एक के बाद एक बड़ी कंपनियां निवेश की योजनाएं घोषित कर रही हैं। डेयरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमूल, रश्मी ग्रुप, बर्जर पेंट्स (Amul, Rashmi Group, Berger Paints) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved