img-fluid

इन्दौर : हाइवे पर हादसा, रोड रोलर में स्क्रेप का ट्राला घुसा

June 28, 2026

इन्दौर। रात को हाइवे पर भीषण सडक़ हादसा हो गया, रोड निर्माण के लिए चल रहे रोलर में पीछे से एक स्क्रैप से भरा ट्राला जा घुसा। हादसे में ट्राला का अगला हिस्सा दब गया और उसमें सवार ड्राइवर और क्लीनर को चोंटे आई है।


  • बताया जा रहा है कि उज्जैन से ट्रक में स्क्रेप भरकर भवानी नगर के पिता-पुत्र ड्राइवर-क्लीनर इंदौर की तरफ ट्राला लेकर आ रहे थे। इस बीच धरमपुरी के पास साईं विहार कॉलोनी के सामने से जा रहे रोड रोलर में ट्राला घुस गया। रोड रोलर में पीछे कोई लाइट नहीं चल रहा था, जिसके चलते ट्राला चला रहे ड्राइवर को वह दिखा नहीं और हादसा हो गया। घटना में ट्राले का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया। उसमें सवार ड्राइवर और क्लीनर को लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पतला पहुंचाया। जब हादसा हुआ तब उस क्षेत्र में तेज बारिश भी हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्राले और रोलर को जब्त कर थाने ले जाया गया।

    Share:

  • टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने का मौका, 2 जीत और 5 हार के रिकॉर्ड को बदलने मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली । आईसीसी (ICC) महिला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया (Australia) के रूप में खड़ी है। रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord’s) मैदान पर होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए सेमीफाइनल (Semifinal) की दौड़ में बने रहने का आखिरी बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved