img-fluid

इंदौर: कुछ दिन पूर्व निकले जुलूस में घोड़ी से क्रूरता का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026

इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले निकले जुलूस के दौरान एक घोड़ी के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


  • दरअसल इंदौर की पंढरीनाथ पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ लोग एक घोड़ी को जबरन नचाने का प्रयास करते दिखाई दिए। आरोप है कि घोड़ी के मना करने पर उसके साथ डंडों से मारपीट की गई और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पशु कल्याण के लिए कार्यरत संस्था ‘नीडीटेल फाउंडेशन’ ने पंढरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के दौरान कार्यक्रम के आयोजकों और वीडियो में दिखाई देने वाले आरोपियों की पहचान कर सब्बीर, शूटर और उनके साथियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में एक्शन, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

    Sun Jun 28 , 2026
    ठाणे। महाराष्ट्र में पेपर लीक के बाद आज (28 जून को) होने वाली TET परीक्षा रद्द कर दी गई है, तो वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पेपर लीक की जांच के लिए ठाणे के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले की अध्यक्षता में SIT गठित करने के आदेश दिए हैं। इस बीच, TET पेपर लीक केस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved