img-fluid

इन्दौर :‘रैबीज एक्शन वीक-2026’ इंदौर में 6 जुलाई से नि:शुल्क एंटी-रैबीज टीकाकरण अभियान

June 30, 2026

28 सितंबर तक शहर के हर हिस्से में पहुंचेंगी संस्थाएं
इन्दौर। शहर (Indore) में 6 जुलाई (July 6) से बड़े स्तर पर पशुप्रेमी (animal lover) संस्थाएं रैबीज (Rabies) एक्शन वीक मनाकर एंटी-रैबीज टीकाकरण अभियान चलाएंगी। इसके लिए संस्थाओं ने गली-मोहल्लों से जानकारी मंगवाना शुरू कर दी है।



  • विश्व में हर साल लाखों पशुओं का एंटी-रैबीज टीकाकरण कर रैबीज उन्मूलन की दिशा में कार्यरत मिशन रैबीज और वल्र्डवाइड वेटरनरी सर्विस (डब्ल्यूवीएस) के सहयोग से ये अभियान नीडीटेल फाउंडेशन और पीपुल फॉर एनिमल्स इंदौर द्वारा चलाया जाएगा। इसे संस्थाओं ने ‘रैबीज एक्शन वीक-2026’ नाम दिया है। 6 जुलाई से इस अभियान की शुरुआत होगी, जो लगातार 28 सितंबर तक चलाया जाएगा। ये पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। दोनों संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर के अधिक से अधिक सामुदायिक और पालतू श्वानों का एंटी-रैबीज टीकाकरण कर रैबीज जैसी जानलेवा, लेकिन पूर्णत: रोकथाम योग्य बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार श्वानों का बड़े स्तर पर नियमित टीकाकरण ही मनुष्यों में रैबीज से होने वाली मौतों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। दोनों संस्थाएं आम नागरिकों पशुप्रेमियों, डॉग फीडर्स, रहवासी संघों, कॉलोनियों और सामाजिक संगठनों से अपने क्षेत्र के सामुदायिक एवं पालतू श्वानों की टीकाकरण के लिए जानकारी मंगवा रही हैं। मिली जानकारी पर संस्थाओं की टीम पहुंचकर टीके लगाएगी। इस टीकाकरण शिविर के लिए संबंधित को अपना नाम, मोबाइल नंबर, क्षेत्र का नाम और टीकाकरण हेतु अनुमानित श्वानों की संख्या भेजनी होगी।

    Share:

  • स्टंट नहीं, डांसर्स ने रचा हैरतअंगेज एक्शन का इतिहास, जानिए क्यों 'कोलोनी' के जॉम्बी सीन बने सबसे अलग संक्षिप्त सार:

    Tue Jun 30 , 2026
    नई दिल्ली । फिल्मों में खतरनाक एक्शन (Action) दृश्यों को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी आमतौर पर स्टंटमैन (Stuntman) या बॉडी डबल्स निभाते हैं। कई बार कलाकार भी खुद जोखिम उठाकर ऐसे दृश्य फिल्माते हैं, लेकिन वर्ष 2026 में रिलीज हुई फिल्म (Film) ‘कोलोनी (Colony)’ ने इस परंपरा से अलग रास्ता अपनाया। इस फिल्म के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved