
जबलपुर। नगर निगम का बाजार विभाग अपनी बदनसीबी पर रो रहा है। इस विभाग को एक अदद नया पंखा भी नसीब नहीं। एक पंखी टूटे वाले पंखे की नीचे बैठना पड़ रहा है। निगम के अपने ही बाजार विभाग के दफ्तर में दो पंखी वाला पंखा सालों से लगा हुआ है। जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
यहां पर अधिकारियों, कर्मचारियों को उमस भरी गर्मी ऐसे ही बैठकर अपना काम रोज करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम में खुद प्रकाश विभाग स्थापित है और इसी विभाग से शहर में एलईडी लाइट और अन्य कार्यालय में पंखे लगवाए जाते हैं। लेकिन निगम के ही बाजार विभाग का ये हाल है। यहां कार्यरत कुछ लोगों का कहना है कि जब प्रकाश विभाग के अधिकारी को अपने ही विभाग की कोई खबर नहीं है तो आखिर पंखे-बल्ब और एलईडी कहां ले जाकर लगाए जा रहे हैं। प्रकाश विभाग कि अधिकारियों को कई बार इस समस्या के विषय में बताया गया लेकिन न पंखा बदला और न समस्या का समाधान हुआ। इस ऑफिस की छत भी जर्जर हो चुकी है। पर भी कभी किसी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं जाता। लाइट पंखे कि मेंटेनेंस के नाम पर आखिर यह सब गोलमाल क्यों हो रहा है। यही जब ऐसी स्थिति है तो बाकी शहर के क्षेत्र की क्या बात की जाए।