img-fluid

शहर में चल रही 50 से ज्यादा आरा मशीनें, लाइसेंस सिर्फ कुछ के पास

June 30, 2026

  • एक मशीन का लाइसेंस लेकर दो से तीन का हो रहा संचालन, फिर भी कार्रवाई नहीं

उज्जैन। शहर में 50 से ज्यादा आरा मशीनें चल रही हैं, लेकिन लाइसेंस सिर्फ गिनती के ही पास हैं। आलम यह हैं कि शहर में कई फर्नीचर और लकड़ी उद्योग वाले एक मशीन का लाइसेंस लेकर दो से तीन मशीनें संचालित कर रहे हैं। इस सबकी जानकारी वन विभाग को बखूबी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा।


  • उल्लेखनीय यह है कि उज्जैन रेंज के अंतर्गत वन विभाग ने करीब 30 आरा मशीनों को लाइसेंस दिए हैं लेकिन 50 से ज्यादा छोटी बड़ी आरा मशीनों का संचालन शहर में संचालित फर्नीचर उद्योग और लकड़ी उद्योग वाले लोग चोरी छिपे कर रहे हैं। कई फर्नीचर उद्योग संचालकों ने यह मशीनें कारखानों से अलग दूसरी जगहों पर लगवाई हैं ताकि इन्हें पकड़ा न जा सके। इन मशीनों पर अधिकतर अवैध लकडिय़ां ही चिराई के लिए लाई जाती हैं। इससे अवैध मशीन संचालक मोटी कमाई कर रहे हैं। जो कई सालों से वन विभाग को राजस्व का चुना भी लगा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते अवैध आरा मशीन बेधड़क संचालित हो रही हैं। अगर यही सिलसिला कुछ और वर्षों तक चलता रहा तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    कई सालों से जाँच तक नहीं…
    जिले में लाइसेंस शुदा आरा मशीन संचालक को लकड़ी चीरने के दौरान वृक्ष का नाम, चिराई के बाद लकड़ी को बेचने और बचने वाली लकड़ी का विवरण रजिस्टर में अंकित करना होता है। इसके अलावा आरा मशीन परिसर में सूचना पट्ट पर मशीन के बारे में जानकारी, लकडिय़ों का स्टॉक तथा लाइसेंस रखना आवश्यक है लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले आरा मशीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर वार्षिक जांच तक समय पर नहीं की जाती है।

    Share:

  • चार माह से फरार आरोपी गिरफ्तार 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 21 प्रकरण हैं दर्ज

    Tue Jun 30 , 2026
    व्यापारी से 10 हजार की रंगदारी मांगने, मारपीट और धमकी के मामले में था फरार महिदपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved