img-fluid

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस ट्रेलर से टकराई, भभकी आग में 8 जिंदा जले

July 01, 2026

इंदौर। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कल देर रात ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर कल रात करीब 2.30 बजे हुआ। मृतकों में छह लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।


  • घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। बस में तेजी से फैली आग पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। ट्रेलर का ड्राइवर और खलासी भी घायल है। पुलिस के अनुसार स्लीपर स्पीड में ट्रक में घुसी थी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। यात्रियों ने बताया कि यह बस हंस ट्रेवल्स की थी।

    Share:

  • अल्ट्रा क्लीन का डर्टी गेम: बदनामी में अव्वल फिर भी अफसरों की पहली पसंद

    Wed Jul 1 , 2026
    स्वच्छता अभियान को पलीता, अमले को नहीं दी 2 महीने से सैलरी, ननि के अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे जबलपुर। नगर निगम में आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली अल्ट्रा क्लीन कंपनी का अनुबंध 21 जून को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद कंपनी न केवल पुन: ठेका हासिल करने की जुगत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved