img-fluid

15 मिनट की बारिश से सड़कों को चलने लायक भी नहीं छोड़ा

July 01, 2026

  • गंदगी और कीचड़ से पटी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड और ठक्करग्राम वार्ड की सड़कें

जबलपुर। शहर में हुई महज 15 मिनट की बारिश ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड और ठक्कर ग्राम वार्ड की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सड़कों पर नालों का गंदा पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने और लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी।


  • सामाजिक कार्यकर्ता मंगन सिद्दीकी ने दोनों वार्डों के पार्षदों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विकास और स्वच्छता के दावों की वास्तविकता पहली ही बारिश में सामने आ गई। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि 15 मिनट की बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाएं, तो यह नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मंगन सिद्दीकी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पुरस्कार और रैंकिंग लेने वाले शहर की जमीनी हकीकत यह है कि नाले उफान पर हैं, सड़कें जलमग्न हैं और आम नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाला सफाई केवल कागजों और फोटो तक सीमित रह गई है।

    Share:

  • सालीवाड़ा में सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!

    Wed Jul 1 , 2026
    एसडीएम से शिकायत, जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा , बोले…कहां हो रहा निर्माण, जानकारी नहीं जबलपुर। जिले की सालीवाड़ा ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बिना वैधानिक अनुमति के निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved