img-fluid

विद्युत मंडल में चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे युवा

July 01, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यालय सहायक ग्रेड-3 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नहीं मिलने के विरोध में इंदौर के पोलो ग्राउंड स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2024 में 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसकी परीक्षा वर्ष 2025 में आयोजित हुई। परीक्षा परिणाम के बाद 500 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया, लेकिन अब तक केवल लगभग 200 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति दी गई है।


  • शेष 300 से अधिक चयनित अभ्यर्थी पिछले डेढ़ वर्ष से नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने विद्युत मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार मुलाकात की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर जल्द नियुक्ति देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

    Share:

  • लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाली वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी

    Wed Jul 1 , 2026
    नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, एवीएसएम, एसएम ने आज (बुधवार को) Vice Chief of the Army Staff का पदभार संभाल लिया। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA के पूर्व छात्र हैं और उन्हें जून, 1988 में महार रेजिमेंट में कमीशन मिला था। करीब चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने तमाम चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved