img-fluid

बंगाल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भीड़ ने अंडे फेंके, BJP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

July 01, 2026

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में एक रेस्टोरेंट के बाहर जमा हुई भीड़ ने उन पर अंडे फेंके। मोइत्रा ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि रोड पर जमा भीड़ में से कुछ लोग सांसद पर अंडे फेंक रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अंडे फेंके जाने के दौरान भीड़ के पास कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। कृष्णानगर की सांसद ने आरोप लगाया कि यह हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया और राज्य की पुलिस तमाशबीन बनी रही।


  • इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जो अलग-अलग तरफ से रिकॉर्ड किए गए। एक वीडियो में कुछ पुरुष और महिलाएं अंडे फेंकते और नारे लगाते दिख रहे हैं, जबकि पास की सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। दूसरा वीडियो खुद मोइत्रा ने रिकॉर्ड किया। फुटेज में अंडे खिड़कियों पर लगते हुए दिख रहे हैं, जबकि कृष्णानगर की सांसद अपने मोबाइल फोन से घटना को रिकॉर्ड कर रही हैं और स्थानीय TMC नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हैं।

    जब अंडे लगातार कांच की खिड़कियों पर लग रहे थे, तब महुआ मोइत्रा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और TMC का आरोप है कि इस घटना के पीछे बीजेपी कार्यकर्ता थे। इस आरोप पर बीजेपी की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

    Share:

  • Rain continues unabated in Mumbai; Andheri subway closed; IMD issues warnings for Thane and other areas

    Wed Jul 1 , 2026
    New Delhi: The monsoon is in full swing in Mumbai. For the past several days, the city has been waking up to rain. Waterlogging caused by the downpour has slowed down vehicular traffic on the roads, although local trains are operating normally. The India Meteorological Department (IMD) has issued ‘Yellow’ and ‘Orange’ alerts for rain […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved