img-fluid

प्रेमी से चौथी शादी की चाह में तीसरे पति की हत्या का आरोप, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

July 03, 2026

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर तीसरे पति की हत्या कराने का आरोप लगाया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि महिला (Woman) अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और इसी उद्देश्य से पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। मामले में पुलिस ने महिला, उसके कथित प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दावत के बहाने बुलाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 27 और 28 जून की दरम्यानी रात हनुमान वार्ड निवासी तुलसीराम की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसकी पत्नी सरोज मेहरा ने अपने कथित प्रेमी महेंद्र मेहरा और उसके साथी विष्णु के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया कि महेंद्र ने तुलसीराम को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दावत के बहाने बुलाया। वहां से उसे सुनसान झाड़ियों की ओर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


  • तीन शादियां, फिर प्रेम संबंध

    पुलिस जांच के अनुसार, सरोज मेहरा की पहली शादी वर्ष 2004 में हुई थी, लेकिन बाद में उसने पहला पति छोड़ दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, जिसकी कुछ समय बाद पति की मौत हो गई। वर्ष 2006 में उसने तुलसीराम से तीसरी शादी की। इसी दौरान उसके महेंद्र मेहरा से कथित प्रेम संबंध बन गए, जो आगे चलकर हत्या की साजिश में बदल गए।

    पत्नी ने आरोपों से किया इनकार

    गिरफ्तार सरोज मेहरा ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया है कि उसके प्रेमी महेंद्र ने अकेले ही हत्या की है। उसका कहना है कि महेंद्र उसे पाना चाहता था और इसी वजह से उसने धोखे से उसके पति की हत्या कर दी। महिला का कहना है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद थी।

    हालांकि पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की भूमिका सामने आई है।

    गुमशुदगी दर्ज न कराना बना शक की वजह

    पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि तुलसीराम के लापता होने के बाद उसकी पत्नी ने तीन दिनों तक न तो गुमशुदगी दर्ज कराई और न ही उसकी तलाश के लिए कोई प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इसी व्यवहार ने शुरुआती जांच में संदेह पैदा किया। बाद की तकनीकी जांच और पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

    रस्सी और मोबाइल बरामद

    पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

    फिलहाल पुलिस ने सरोज मेहरा, महेंद्र मेहरा और विष्णु को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक पर बड़ा खुलासा 400 करोड़ की एलिमनी की खबरों का सच आया सामने

    Fri Jul 3 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood’s)के सबसे चर्चित रिश्तों में शामिल रहे ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) और सुजैन खान(Sussanne Khan) का तलाक आज भी चर्चा का विषय बना रहता है। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और करीब 14 साल साथ रहने के बाद 2014 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। तलाक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved