
भोपाल। 30 साल पुराने नेता राकेश सिंह यादव (Rakesh Singh Yadav) ने पार्टी छोड़ते ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। यादव ने कहा कि कांग्रेस (Congress) में अब लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही चल रही है। सच बोलने वालों को नोटिस देकर चुप कराया जा रहा है, जबकि संगठन कुछ नेताओं की मनमर्जी से संचालित हो रहा है।
उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव की हार के लिए जीतू पटवारी और हरीश चौधरी जिम्मेदार हैं। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के योग्य नहीं हैं, वरिष्ठ नेताओं का अपमान करते हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस अगले 15 वर्षों तक सत्ता में नहीं लौट पाएगी। टिकट वितरण और संगठन संचालन को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में जाने की संभावना से भी उन्होंने साफ इनकार नहीं किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved