img-fluid

राम मंदिर ट्रस्ट को तुरंत बर्खास्त करे सरकार, चंदा चोरी पर भड़के राउत

July 06, 2026

डेस्क: अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी का मामला इस दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर तीखे हमले कर रहा है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्हें सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को बर्खास्त करने की मांग की है.

संजय राउत ने कहा कि मंदिर में हुए इस कथित घोटाले को डकैती करार दिया. उन्होंने कहा कि इस डकैती में 5 से ज्यादा लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये डकैती पूरी योजना के साथ की गई. उन्होंने कहा कि ये आर्गेनाइज्ड क्राइम है इनके ऊपर मकोका लगना चाहिए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को सबसे पहले बर्खास्त करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ चंपत राय और उनकी गैंग का कारनामा नहीं है इसमें और भी कई लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा किईडी वाले 5-10 लाख के लिए लोगों को अरेस्ट कर लेते हैं, और एक-एक साल तक जेल में डालते हैं.

सांसद ने कहा कि इन लोगों ने भगवान राम को लूटा, देश को लूटा है. देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है, श्रद्धा और आस्था के साथ विश्वासघात किया. उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ये लोग इस घोटाले में शामिल लोगों को बचा रहे हैं, सूबतों को मिटा रहे हैं. उन्होने कहा कि छोटे घोटालों पर जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन इतने बड़े घोटाले पर सब चुप हैं.


  • संजय राउत ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और भगवान के आभूषणों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है. उन्होंने दावा किया कि भगवान श्रीराम और माता सीता को अर्पित किए गए कई कीमती आभूषण गायब हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने माता सीता को सोने का मंगलसूत्र चढ़ाया था, लेकिन वह भी चोरी हो गया. इसके अलावा भगवान श्रीराम और माता सीता के कंगन, झुमके, अन्य सोने के आभूषण और यहां तक कि स्वर्ण रामचरितमानस भी गायब है. सांसद ने इन कथित चोरी की घटनाओं के लिए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में शामिल लोग बीजेपी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह चोरी की है वो बीजेपी ही लोग हैं. वो बीजेपी मोहम्मद गजनवी’ हैं.

    इधर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई में ‘राम रक्षा आंदोलन’ की शुरुआत की.पार्टी सांसद संजय राउत ने बताया कि आंदोलन पूरे महाराष्ट्र और फिर देश के अन्य राज्यों तक ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक दिन का विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि मंदिरों की संपत्ति और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए व्यापक अभियान होगा.

    शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस आंदोलन की घोषणा की थी.उन्होंने कहा कि रविवार शाम चार बजे दादर में आंदोलन की शुरुआत होगी, जहां कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.उन्होंने कहा था कि जो हिंदू आज भी बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों में विश्वास रखते हैं, वो इस आंदोलन से जुड़ें.

    Share:

  • जानिए भारतीय नागरिकता की पूरी सच्चाई

    Mon Jul 6 , 2026
    – कैलाश चन्द्र भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, किंतु उस समय सबसे बड़ा प्रश्न यह था कि आखिर भारत का नागरिक कौन होगा। देश के विभाजन के कारण लाखों लोग भारत और पाकिस्तान के बीच आ-जा रहे थे। ऐसी स्थिति में संविधान-निर्माताओं ने यह आवश्यक समझा कि संविधान लागू होने के दिन, अर्थात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved