
- समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने दिए निर्देश
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम में एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी ग्रामीण अनु बेनिवाल, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, एएसपी मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी की उपस्थिति में अपराध समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में थानावार लंबित गम्भीर अपराध हत्या एवं हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं एससीएसटी एक्ट, तथा महिला सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गयी एवं लंबित अपराधों कें निराकरण के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। लंबित धारा 363 भादवि/137 (2) बीएनएस के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक-बालिकाओं की हर सम्भव प्रयास कर दस्तयाबी करें। अपहृत अवयस्क बालक-बालिकाओं के जिले से बाहर होने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम बनाकर भेजते हुये दस्तयाबी सुनिश्चित कराये। पुलिस अधीक्षक ने सीएम हेल्पलाईन, वरिष्ठ कार्यालयों तथा जन सुनवाई, की शिकायतों की समीक्षा करते हुये आदेशित किया कि लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। महिला सम्बंधी घटित हुये अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुये तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करें। इसी प्रकार महिला सम्बंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये। लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा करते हुये लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी के लिए आदेशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सीसीसीएनएस डिजिटल इंट्रीगेशन सम्बंधी कार्यवाही ई साक्ष्य, ई विवेचना, ई-एफआईआर, ई-चालान, ई-संमस के सम्बंध में समीक्षा कर प्रैक्टीकली क्या दिक्कतें आ रही है, की जानकारी लेते हुये सीसीटीएनएस प्रभारी से चर्चा कर उनका समाधान करने निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गम्भीर अपराध, सायबर फ्रॉड, धोखाधडी सम्बंधी फरार आरोपी/वारंटी जो जिले के बाहर रह रहे है की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर जिले से बाहर टीमों को भेजकर अधिक से अधिक फरार आरोपी वारंटी की गिरफ्तारी करें।