img-fluid

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश

July 20, 2026

डेस्क: ईरान और अमेरिका के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है. अमेरिकी सेना ने लगातार 9वें दिन ईरान के अलग-अलग शहरों पर स्ट्राइक की. इस बीच भारत ने ईरान यात्रा की प्लानिंग करने वाले भारतीय नागरिकों को यात्रा टालने की सलाह दी है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को अपनी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.

एडवाइजरी में तेहरान में पहले से मौजूद भारतीयों से कमर्शियल उड़ानों का इस्तेमाल करके देश छोड़ने को कहा गया है. दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, ‘हाल के दिनों में ईरान में अस्थिरता और संघर्ष का स्तर बढ़ा है. जो भारतीय नागरिक किसी भी मकसद से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सुरक्षा हालात बेहतर होने तक अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए.’ इतना नहीं दूतावास ने कहा जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध फ्लाइट विकल्पों का इस्तेमाल करके कुछ समय के लिए ईरान से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए.


  • भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वो बहुत ज्यादा सावधानी बरतें. स्थानीय घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए रखें और सैन्य गतिविधियों वाले इलाकों खासकर ईरान के दक्षिणी तट के पास के इलाकों में जाने से बचें. साथ ही यह भी कहा गया कि स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए.

    ईरान में मौजूद जितने भी भारतीय नागरिक हैं, एडवाइजरी में उन्हें सलाह दी गई है कि वो तुरंत भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन कराएं. इसमें कहा गया है, ‘जिन्होंने अभी तक दूतावास के पास रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे तुरंत ऐसा करें और आगे की जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों को नियमित रूप से देखतें रहें.’

    Share:

  • दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना?

    Mon Jul 20 , 2026
    दतिया: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datia) विधानसभा उपचुनाव-2026 (Assembly By-Election) के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. दलित बस्ती (Dalit settlement) में जनसंपर्क के समय एक स्थानीय युवक ने उनसे सीधे और तीखे सवाल पूछे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved