img-fluid

इंदौर: नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी

July 25, 2026

इंदौर। इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत आज महिला वॉकाथॉन का आयोजन शनिवार सुबह 8 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


  • इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 25 जुलाई 2026 को आयोजित महिला वॉकाथॉन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वॉकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के समर्थन में संदेश दिए और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

    पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक नशे के दुष्परिणामों की जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग नशे से दूर रहने का संकल्प लें।

    Share:

  • विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में PM मोदी, युवाओं से करेंगे संवाद

    Sat Jul 25 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (26 जुलाई 2026) को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 में शामिल प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे. बीएम शाम 4:30 बजे कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. देशभर में आयोजित ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved