img-fluid

अब सिर्फ चेहरा दिखाकर खुल जाएगा जीमेल अकाउंट, जानें ऑन करने का तरीका

July 26, 2026

डेस्क: अगर आपको अक्सर अपने जीमेल अकाउंट का पासवर्ड याद नहीं रहता, तो अब गूगल ने इसका आसान समाधान दे दिया है. कंपनी ने सेल्फी वीडियो के जरिए गूगल अकाउंट में साइन इन करने का नया फीचर शुरू किया है. इस फीचर की मदद से जरूरत पड़ने पर सिर्फ अपना चेहरा दिखाकर अकाउंट में लॉग इन किया जा सकता है. हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने गूगल अकाउंट में यह फीचर सेटअप करना होगा.

गूगल के मुताबिक, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में गूगल ऐप या जीमेल ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा. इसके बाद प्रोफाइल फोटो पर टैप करके मैनेज योर गूगल अकाउंट में जाएं. यहां सिक्योरिटी एंड साइन इन सेक्शन खोलें और नीचे ऐड मोर साइन इन ऑप्शंस में जाकर सेल्फी वीडियो विकल्प चुनें. कैमरा परमिशन देने और शर्तें स्वीकार करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अलग-अलग दिशा में चेहरा घुमाकर सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करें. इसके बाद आपका चेहरा अकाउंट में साइन इन करने के नए तरीके के रूप में सेव हो जाएगा.


  • अगर आपने पहले से सेल्फी वीडियो सेव किया है और उसे बदलना या हटाना चाहते हैं, तो यह काम भी गूगल अकाउंट की सेटिंग्स से किया जा सकता है. इसके लिए गूगल ऐप या जीमेल ऐप में प्रोफाइल फोटो पर टैप करके मैनेज योर गूगल अकाउंट खोलें. फिर सिक्योरिटी एंड साइन इन सेक्शन में जाकर सेल्फी वीडियो विकल्प चुनें. यहां आपको पहले से सेव वीडियो को रिमूव या चेंज करने का विकल्प मिलेगा. नया वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा परमिशन दें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार फिर से चेहरा रिकॉर्ड कर लें.

    गूगल का कहना है कि सेल्फी वीडियो फीचर को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आपका सेल्फी वीडियो आपकी अनुमति से सुरक्षित तरीके से सेव किया जाता है और आप चाहें तो इसे किसी भी समय अपने गूगल अकाउंट से डिलीट कर सकते हैं. कंपनी के अनुसार यह वीडियो सिर्फ साइन इन में मदद के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जब तक कि आप किसी दूसरी अनुमति के लिए सहमति न दें. साइन इन के दौरान नया सेल्फी वीडियो पहले से सेव वीडियो से मिलाया जाता है. इसके साथ लाइव मूवमेंट की जांच और डीपफेक जैसी नकली फोटो या वीडियो की पहचान करने के लिए कई सुरक्षा परतों का इस्तेमाल किया जाता है. गूगल का कहना है कि यह फीचर पासकी और रिकवरी कॉन्टैक्ट जैसे दूसरे सुरक्षित साइन इन विकल्पों के साथ मिलकर अकाउंट तक सुरक्षित पहुंच देने का काम करेगा.

    Share:

  • वार्ता के बाद JP नड्डा ने बढ़ाया हाथ, कहा- "हाथ तो मिलाइए..." CJP प्रवक्‍ता से गर्मजोशी से की मुलाकात

    Sun Jul 26 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार (Central government) के बीच वार्ता सफल रहने के बाद दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने माहौल को सहज बनाते हुए CJP प्रवक्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved