img-fluid

इंदौर: चेकिंग देखकर भागा कार सवार, कैट का गेट तोडक़र अंदर घुसा, गिरफ्तार

July 27, 2026

इंदौर। पुलिस (police) की चेकिंग देखकर भागा एक युवक आरआर कैट (RRCAT) का सुरक्षित गेट (gate) तोडक़र अंदर घुस गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह पहले नशा करता था। यह बात सामने आ रही है कि वह मानसिक रूप से बीमार भी रहता है और गैरेज पर काम करता है।


  • राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि कल कैट के पास ड्रिंक एंड ड्राइव और संदिग्धों को रोकने के लिए चेकिंग पॉइंट लगाया था। तभी एक कार का चालक पुलिस को देखकर भागा तो उसकी कार बेकाबू हो गई और आरआर कैट परिसर के बाहर लगे इलेक्ट्रानिक बूम बैरियर गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ की तो पता चला कि वह मानसिक रूप से पीडि़त है। वह एक गैरेज पर काम करता है। गैरेज में ही सुधरवाने के लिए आई कार लेकर निकला था। वह नशा करने का भी आदी था। आशंका है कि वह नशे में था और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भागा होगा। पकड़ाए आरोपी का नाम सारिम मंसूरी निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी है। उस पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।

    चेकिंग देखकर बाइक से भागा पकड़ा तो वाहन चोर निकला
    कल राऊ पुलिस चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग होती देखकर एक बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक गाड़ी पलटाकर भाग गया। टीम ने पीछा किया और उसको कुछ दूरी पर दबोच लिया। उसका नाम महेेश निवासी किशनगंज है। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने सराफा और भंवरकुआं क्षेत्र से गाडिय़ां चुराना कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से अब तक चार गाडिय़ां बरामद की हैं।

    Share:

  • मालदा की अदीना मस्जिद पर नया विवाद, 'आदिनाथ शिव मंदिर' होने का दावा; शिवलिंग स्थापना के ऐलान से बढ़ी हलचल

    Mon Jul 27 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा जिले स्थित ऐतिहासिक अदीना मस्जिद (The historic Adina Mosque) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। कुछ हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि यह मस्जिद मूल रूप से प्राचीन आदिनाथ शिव मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। इसी दावे के आधार पर सावन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved