img-fluid

अब लैपटॉप-PC पर कर सकेंगे वीडियो कॉल्स, कंपनी ने लॉन्च किए कई फीचर्स

July 29, 2026

डेस्क: व्हाट्सएप ने अपने वेब वर्जन के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स पेश किए हैं. अब यूजर बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे व्हाट्सएप वेब से वन टू वन और ग्रुप कॉल कर सकेंगे. कंपनी ने कॉल ट्रांसफर, वेटिंग रूम, क्विक एचडी और नॉइस सप्रेशन जैसे नए फीचर्स भी शामिल किए हैं.

व्हाट्सएप ने बताया है कि अब उसके वेब वर्जन पर यूजर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे. इसमें वन टू वन कॉल के साथ ग्रुप कॉल की सुविधा भी शामिल है. कंपनी के मुताबिक व्हाट्सएप वेब से की गई कॉल एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी और इन पर कोई समय सीमा नहीं होगी. यूजर को इसके लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा. वेब वर्जन में स्क्रीन शेयरिंग और कॉल के दौरान रिएक्शन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.


  • नए अपडेट में कॉल ट्रांसफर फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना डिस्कनेक्ट किए दूसरे डिवाइस पर ले जा सकेंगे. उदाहरण के तौर पर, यात्रा के दौरान शुरू की गई कॉल को घर पहुंचने के बाद व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप ऐप पर ट्रांसफर किया जा सकेगा. इसके अलावा वैटिंग रूम फीचर भी दिया गया है, जिसमें कॉल लिंक से जुड़ने वाले लोगों को पहले वर्चुअल वेटिंग रूम में रखा जाएगा और मैनेजर की अनुमति के बाद ही वे कॉल में शामिल हो सकेंगे.

    व्हाट्सएप ने वीडियो कॉल की क्वालिटी सुधारने के लिए QuickHD फीचर पेश किया है. कंपनी का कहना है कि इससे वीडियो कॉल शुरू होने के शुरुआती सेकंड में ही एचडी वीडियो क्वालिटी मिल सकेगी, जबकि पहले क्वालिटी धीरे धीरे बेहतर होती थी. इसके साथ नॉइस सप्रेशन फीचर भी दिया गया है, जो आसपास की आवाज को कम करके यूजर की आवाज को ज्यादा साफ बनाने में मदद करेगा. व्हाट्सएप के अनुसार ये सभी नए कॉलिंग फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

    Share:

  • कंगना रनौत के 'जनरेशन गटर' बयान पर भड़के पप्पू, कार्रवाई की मांग की

    Wed Jul 29 , 2026
    डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर से वो अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनके निशाने पर Gen-Z थे. उन्होंने जेनजी जनरेशन को गटर कहा है. उनके इस बयान पर नेताओं के साथ ही आम लोगों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved