img-fluid

2030 तक 100 करोड़ 5G यूजर का लक्ष्य, सिंधिया बोले- भारत करेगा 6G में दुनिया की अगुवाई

July 30, 2026

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) अब केवल भारत (India) का आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि यह वैश्विक टेलीकॉम उद्योग (Global telecom industry) का प्रमुख मंच बन चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भारत 6G तकनीक के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) स्थापित किए जाने की घोषणा भी की।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा कि पिछले एक दशक में IMC ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर को नई पहचान दिलाई है और आज यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित आयोजन बन चुका है।

2030 तक दोगुने होंगे 5G उपभोक्ता
सिंधिया के अनुसार, वर्तमान में देश में लगभग 50 करोड़ लोग 5G सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक यह संख्या बढ़कर 100 करोड़ तक पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल नई तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उन्हें विकसित करने और दुनिया तक पहुंचाने वाला देश बन रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत ITU और 3GPP जैसे वैश्विक मानक तय करने वाले संस्थानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जिससे 6G तकनीक के विकास में देश की भागीदारी मजबूत होगी।


  • 6G में AI और डिजिटल तकनीक का होगा समावेश
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 6G नेटवर्क सिर्फ तेज इंटरनेट तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एकीकृत इकोसिस्टम तैयार होगा। भविष्य में यह तकनीक इंसानों के साथ-साथ मशीनों, स्मार्ट डिवाइस और AI सिस्टम को भी प्रभावी ढंग से जोड़ने का काम करेगी।

    मध्य प्रदेश को मिला बड़ा प्रोजेक्ट
    सिंधिया ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश में देश का पहला Telecom Manufacturing Zone विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में टेलीकॉम उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देना और भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

    डेटा हुआ सस्ता, मोबाइल कनेक्शन बढ़े
    उन्होंने कहा कि देश में इस समय करीब 133 करोड़ मोबाइल कनेक्शन हैं। वहीं, डेटा की कीमत में भी बड़ा बदलाव आया है। एक समय ₹250 प्रति जीबी तक मिलने वाला डेटा अब घटकर करीब ₹8 प्रति जीबी रह गया है।

    Sanchar Saathi ऐप को मिली बड़ी सफलता
    सिंधिया ने बताया कि सरकार के Sanchar Saathi ऐप को अब तक 2.5 करोड़ डाउनलोड मिल चुके हैं। यह ऐप चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, फर्जी मोबाइल कनेक्शन की पहचान करने और साइबर धोखाधड़ी से बचाव में लोगों की मदद करता है।

    IMC ने पूरे किए 10 वर्ष
    उन्होंने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10 वर्ष पूरे होना भारतीय टेलीकॉम उद्योग की बड़ी उपलब्धि है। आज यह मंच टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञों और कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है।

    Share:

  • LS की सीटें 850 करने की तैयारी पर शशि थरूर ने जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र को खोखला कर देगी नई न्यवस्था

    Thu Jul 30 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central government) देश में नए परिसीमन (Delimitation) के तहत लोकसभा सदस्यों की संख्या 543 से बढ़ाकर लगभग 824 से 850 करने की तैयारी में है। इसके लिए संसद में एक महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) लाने की भी तैयारी कर रही है, जिसके लिए सत्ता पक्ष को लोकसभा (Lok […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved