img-fluid

इंदौर: बाणगंगा में प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, महिला से पूछताछ जारी; घटनास्थल का होगा री-क्रिएशन

July 31, 2026

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच कर रहै पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने अब उस महिला से भी पूछताछ शुरू कर दी है, जो घटना के समय मृतक के साथ मौजूद थी।


  • ओमप्रकाश एडिशनल डीसीपी के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद सभी प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब घटना के समय मृतक के साथ मौजूद महिला सहिदा फरिया से विस्तृत पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही घटनास्थल का री-क्रिएशन भी करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। जांच के दौरान हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

    प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक दीपक प्रॉपर्टी का काम करते थे और घटना से पहले महिला उनके साथ मौजूद थी। पुलिस दोनों के बीच संबंध, घटनास्थल की परिस्थितियां और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आने वाले हैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इंडिया ने भेजा है न्योता

    Fri Jul 31 , 2026
    नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के भारत में ब्रिक्स समिट में शामिल होने की संभावना है, क्योंकि चीन ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का समर्थन किया है। ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved