
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को जटवाड़ा पुल के पास चार लोगों के गंगनहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने गंगनहर में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान चारों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान शिवांशु पुत्र पवन सिंह (16), नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश, निवासी सेक्टर-16/30, चंडीगढ़ और रोहित पुत्र भवानी प्रजापति, निवासी सेक्टर-26, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आए थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस की टीम में अभियान प्रभारी एएसआई अतुल सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र नेगी, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह रावत, हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह, गोताखोर जानू पाल, मनोज बहुखंडी, चिराग अरोड़ा और वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान ले में ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें बचाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved